फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक, टि्वटर के साथ चीनी सोशल मीडिया पर भी छाए जो बाइडन

Mon, 09 Nov 2020 06:27 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
विज्ञापन
जो बाइडन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिका के नए राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडन इस समय फेसबुक और टि्वटर जैसी सोशल मीडिया के साथ चीनी मीडिया पर भी छाए हुए हैं। चीन की टि्वटर के जैसी वेबसाइट वीबो पर बाइडन के बारे में पोस्ट को 730 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा। 

विज्ञापन


साथ ही चीन की फेसबुक कहे जाने वाली वीचैट पर भी जो बाइडन के बारे में लाखों लोगों ने पढ़ा। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में चीन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर कड़े नियम भी बनाए थे।


वीबो से जुड़े एक यूजर ने एक हास्यास्पद बात कही कि अमेरिकी चुनाव के बारे में सभी को बहुत परवाह है, लेकिन मुझे यह भी पता नहीं है कि शंघाई का मेयर कौन है। वीबो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डोनाल्ड ट्रंप की कही बातों का जिक्र किया जा रहा था।
विज्ञापन


जब भी कोई  मुद्दा सोशल मीडिया पर छाता है तो आम लोगों तक आसानी से पहुंच जाता है। चीन के लोग खासा अमेरिकी चुनाव में रूचि ले रहे हैं। चीन के एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि बाइडन जब अगले साल जनवरी में व्हाइट हाउस में प्रवेश करेंगे तो उन्हें कई अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

वहीं इस चुनाव को लेकर लोग अपनी अपनी राय रख रहे हैं तो वहां आलोचक भी हैं, चीन के एक मंत्रालय में काम करने वाले शोधकर्ता मेई जिन्यू ने वीचैट पर लिखा, यह बाइडन के लिए एक जीत है, न कि चीन के लिए।

गौरतलब है कि, डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बाइडन ने ट्रंप पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जो 28 सालों से नहीं हो पाया वह जो बाइडन ने कर दिखाया। डोनाल्ड ट्रंप को हराकर जो बाइडन संयुक्त राज्य के 46 वें राष्ट्रपति होंगे। अमेरिका के इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति के रूप में शपद लेने पहले व्यक्ति होंगे, उनकी उम्र 78 वर्ष की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें