फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FAA: हैती के लिए अमेरिकी उड़ानों पर लगा बैन; स्पिरिट एयरलाइंस के विमानों पर गोलीबारी के बाद एफएए ने उठाया कदम

Wed, 13 Nov 2024 02:37 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

संघिय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने स्पिरिट विमानों पर गिरोहों के द्वारा की गई गोलीबारी के बाद एक बड़ा कदम उठाया है। एफएए ने अगले 30 दिनों के लिए अमेरिकी एयरलाइनों को हैती के लिए उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा दिया है। हलांकि ये अभी तक तय नहीं है कि ये बैन कब तक चलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पिरिट विमानों पर हैती विद्रोहियों के गोलीबार के बाद संघिय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने एक बड़ा कदम उठाया हैं। जहां एफएए ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह 30 दिनों के लिए अमेरिकी एयरलाइनों को हैती के लिए उड़ान भरने से रोक देगा। इसके साथ ही इस मामले में संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी कि इस स्थिति के कारण देश में मानवीय सहायता और कर्मियों का प्रवाह सीमित हो जाएगा। बता दें कि एफएए का ये फैसला तब आया है जब जब गिरोहों ने स्पिरिट एयरलाइंस के विमान पर गोली चलाई थी। 
विज्ञापन


राजनीतिक उथल-पुथल के बीच गोलीबारी
जानकारी के अनुसार हैती की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस में विमान के उतरने से पहले गोलीबारी की गई। जिससे एक फ्लाइट अटेंडेंट घायल हो गई। यह हिंसा उस समय बढ़ी जब देश ने राजनीतिक उथल-पुथल के बाद अपने नए प्रधानमंत्री को शपथ दिलाई थी।

गोलीबारी के बाद एयरपोर्ट बंद
गिरोहों ने सोमवार को स्पिरिट एयरलाइंस के विमान पर गोलीबारी की, जिसके बाद हवाई अड्डा बंद कर दिया गया। एपी द्वारा जारी की गई तस्वीरों और वीडियो में विमान के अंदर गोली के निशान साफ तौर पर देखने को मिला है। वहीं कई एयरलाइनों ने गुरुवार तक हैती के लिए उड़ानें रोक दी हैं लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह प्रतिबंध कब तक चलेगा।
विज्ञापन


लुइस अबिनाडर ने गोलीबारी को आतंकवाद करार
वहीं इस गोलीबारी को डोमिनिकन गणराज्य के राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर ने आतंकवाद करार दिया। हलांकि पूर्व अंतरिम प्रधानमंत्री गैरी कोनिले और नवनियुक्त प्रधानमंत्री एलिक्स डिडिएर फिल्स-ऐमे ने इस हिंसा पर कोई टिप्पणी नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें