नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल में अमेरिका के राजदूत के तौर पर माइक हुकाबी को नियुक्त किया है। हुकाबी को शुरुआत से ही इस्राइल का बड़ा समर्थक माना जाता है। ऐसे में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका और इस्राइल के बीच के संबंध की मिठास को देखना दिलचस्प रहने वाला है।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने इस्राइल में अमेरिकी राजदूत के नाम के पर्दा उठा दिया है। उन्होंने मंगलवार को घोषणा की कि वह अरकंसास के पूर्व गवर्नर माइक हुकाबी को इस्राइल में अमेरिकी राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया हैं। बता दें कि हुकाबी ने कई सालों तक इस्राइल के टूर ग्रुप की अगुवाई की है और ये टूर आमतौर पर रूढ़िवादी विचारों वाले मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचारित होते थे।
विज्ञापन
इस्राइल के बड़े समर्थक हैं हुकबी
बात अगर माइक हुकबी की करें तो उन्हें इस्राइल के बड़े समर्थक के तौर पर माना जाता हैं। वैसे भी देखा जाए हुकबी की इस्राइली राजदूत के तौर पर नियुक्ति उस समय हुई है जब ट्रम्प ने अपनी विदेश नीति में इस्राइल के हितों को अधिक महत्व देने का वादा किया है। खासकर तब जब इस्राइल गाजा में हमास और लेबनान में हिज़्बुल्लाह से युद्ध कर रहा है।
ट्रंप ने बताया हुकबी को बताया विश्वास पात्र
ट्रम्प ने एक बयान में कहा माइक कई सालों से एक महान सार्वजनिक सेवा करने वाले गवर्नर और विश्वास के नेता रहे हैं। वह इस्राइल और इसके लोगों से बहुत प्यार करते हैं, और इस्राइल के लोग भी उन्हें पसंद करते हैं। माइक मध्य पूर्व में शांति लाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।