फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Belgium Ties: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बेल्जियम ने भारत का किया समर्थन, एस जयशंकर ने किया स्वागत

Mon, 09 Jun 2025 10:21 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स

सार

यूरोप के देशों के सप्ताह भर के दौरे पर गए विदेश मंत्री सोमवार को बेल्जियम पहुंचे। प्रीवोट के साथ उनकी बातचीत मुख्य रूप से द्विपक्षीय सहयोग को गहरना करने और आतंकवाद से निपटने पर केंद्रित रही। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।
विज्ञापन
डॉ. एस जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद से निपटने में बेल्जियम के समर्थन और एकजुटता का स्वागत किया है। सोमवार को बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री मैक्सिम प्रीवोट के साथ द्विपक्षीय बातचीत के दौरान जयशंकर ने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) साझेदारी में तेज गति पर जोर दिया और स्वच्छ ऊर्जा, गतिशीलता और फार्मास्यूटिकल्स के क्षेत्र में सहयोग की संभावना का उल्लेख किया।

विज्ञापन


यूरोप के देशों के सप्ताह भर के दौरे पर गए विदेश मंत्री सोमवार को बेल्जियम पहुंचे। प्रीवोट के साथ उनकी बातचीत मुख्य रूप से द्विपक्षीय सहयोग को गहरना करने और आतंकवाद से निपटने पर केंद्रित रही। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। बैठक के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पीवोट के साथ विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत का ब्योरा साझा किया।

ये भी पढ़ें: US Plane Crash: छह लोगों के साथ अमेरिकी विमान प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त; सैन डिएगो तट पर मलबे की तलाश
विज्ञापन


भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी मजबूत हुई
इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और बेल्जियम के बीच मधुर एवं मैत्रीपूर्ण संबंध होने के साथ-साथ बहुत मजबूत आर्थिक साझेदारी भी है। आज, दोनों देशों के बीच सहयोग विभिन्न क्षेत्रों जैसे व्यापार और निवेश, हरित ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल, हीरा क्षेत्र और लोगों के बीच मजबूत संबंध तक फैला हुआ है। भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी पिछले कुछ वर्षों में विविध क्षेत्रों में मजबूत हुई है और इस वर्ष फरवरी में यूरोपीय संघ के आयुक्तों के कॉलेज की पहली भारत यात्रा से इसे और बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: NATO: '400 फीसदी बढ़ानी होगी वायु और मिसाइल सुरक्षा', रूस से खतरे पर नाटो प्रमुख मार्क रट

चोकसी के प्रत्यर्पण पर हो सकती है बात
जयशंकर ऐसे समय में बेल्जियम की यात्रा पर हैं जब पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी पकड़ा गया है और बेल्जियम की एक जेल में बंद है। भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर चोकसी को अप्रैल के मध्य में बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था। बेल्जियम के साथ भारत की प्रत्यर्पण संधि है और माना जा रहा है कि जयशंकर की यात्रा के दौरान चोकसी के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठ सकता है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें