फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Embassy Complex In Doha: दोहा में नए दूतावास परिसर की आधारशिला रखी गई, विदेश मंत्री जयशंकर रहे मौजूद

Wed, 09 Feb 2022 06:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

विदेश मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि हमारे बीच राजनीतिक, आर्थिक, डिजिटल और सुरक्षा साझेदारी पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
दोहा में बनेगा नया दूतावास कॉम्प्लेक्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर की मौजूदगी में दोहा में नए दूतावास कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी गई। इस दौरान कतर के विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी भी मौजूद रहे। कतर दौरे पर गए विदेश मंत्री जयशंकर और अल-थानी के बीच कई मुद्दों पर चर्चा भरी हुई।

विज्ञापन


विदेश मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि हमारे बीच राजनीतिक, आर्थिक, डिजिटल और सुरक्षा साझेदारी पर विस्तार से चर्चा हुई। हमने अफगानिस्तान सहित वैश्विक और क्षेत्रीय विकास पर भी अपने-अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। हमने भविष्य में दोनों देशों के आपसी रिश्तों को और मजबूत करने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन


खाड़ी देशों के दौरे पर हैं जयशंकर
खाड़ी देश का दौरा कर रहे जयशंकर ने भारतीय समुदाय को दिए गए समर्थन के लिए कतर के अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया। अल-थानी कतर के उप प्रधानमंत्री भी हैं। उनके साथ बातचीत में विदेश मंत्री ने निवेश और व्यापार के विस्तार में रुचि की सराहना की।
विज्ञापन


भारतीय समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगा नया दूतावास: जयशंकर
जयशंकर ने दोहा में नए दूतावास परिसर की आधारशिला का भी अनावरण किया। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि इस अवसर की शोभा बढ़ाने के लिए उप्र प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अल थानी को धन्यवाद। विश्वास है कि नया दूतावास परिसर कतर में भारतीय समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें