फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और जापान के बीच रणनीतिक बातचीत, तीसरे देशों में गठबंधन के विस्तार पर चर्चा

Wed, 07 Oct 2020 12:57 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
विज्ञापन
क्वाड बैठक में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : Twitter - @DrSJaishankar
विज्ञापन

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने जापानी समकक्ष के तोशीमित्सू मोतेगी के साथ मुलाकात की और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा के साथ ही तीसरे देशों में भारत-जापान के बीच गठबंधन के विस्तार पर बातचीत की। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार और हिंद प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को प्रगाढ़ करने के तरीकों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन



विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि तोशिमित्सु मोतेगी को उनके जन्मदिन की बधाई दी और जापान के साथ बातचीत में विनिर्माण, कौशल, बुनियादी ढांचे, आईसीटी और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आगे ट्वीट करते हुए लिखा कि दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुधार से संबंधित वैश्विक स्थिति और विकास की समीक्षा की। इसके अलावा दोनों देश साझी प्रतिबद्धता के साथ भारत-प्रशांत समुद्री इलाके में स्थिरता, सुरक्षा और समृद्धि को आसानी से समझ सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा डिजिटल तकनीकी की जरूरत को समझते हुए दोनो मंत्रियों ने मजबूत, लचीला और साइबर सिस्टम की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और इस संदर्भ में साइबर सुरक्षा समझौते के पत्र को अंतिम रूप देने का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस समझौते में क्षमता को बढ़ाना, अनुसंधान, विकास, सुरक्षा, क्रिटिकल इनफॉर्मेशन इंफ्रास्ट्रक्चर, 5जी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा दिया गया है।

यह सुरक्षा वार्ता ‘क्वाड’ के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के एक दिन बाद हुई है। ‘क्वाड’ चार देशों का समूह है जिसमें अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें