फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EAM Jaishankar: विदेश मंत्री जयशंकर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे तंजानिया, जल आपूर्ति परियोजना का करेंगे निरीक्षण

Thu, 06 Jul 2023 03:16 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जांजीबार

सार

जांजीबार पहुंचने के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया कि गर्मजोशी से पर्यटन मंत्री सिमाई सईद ने स्वागत किया। उन्होंने पर्यटन मंत्री को स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
EAM Dr S Jaishankar in Vienna - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर जांजीबार पहुंचे। जयशंकर तंजानिया दौरे पर पहुंचे भारतीय नौसेना जहाज त्रिशूल पर एक स्वागत समारोह में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


जांजीबार पहुंचने के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया कि गर्मजोशी से पर्यटन मंत्री सिमाई सईद ने स्वागत किया। उन्होंने पर्यटन मंत्री को स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया। जयशंकर ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के जांजीबार परिसर की स्थापना के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करने में भी भाग लिया और कहा कि यह वैश्विक दक्षिण के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जल आपूर्ति परियोजना का करेंगे दौरा
विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जयशंकर छह जुलाई तक जांजीबार के दौरे पर रहेंगे। जांजीबार में जयशंकर भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित जल आपूर्ति परियोजना का दौरा करेंगे। वह 7 से 8 जुलाई तक तंजानिया के दार-ए-सलाम शहर में रहेंगे। जहां वह अपने समकक्ष के साथ 10वीं भारत-तंजानिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। यहां कई कैबिनेट रैंक के मंत्रियों सहित देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


भारत के संसदीय मैत्री समूह से भी करेंगे मुलाकात 
विदेश मंत्री जयशंकर यात्रा के दौरान भारत के संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों से मिलेंगे और भारत-तंजानिया व्यापार बैठक का उद्घाटन करेंगे। यहां भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे और दार-ए-सलाम में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। विज्ञप्ति में कहा गया, भारत और तंजानिया के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। विदेश मंत्री की तंजानिया यात्रा से हमारे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें