फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: चीन के शानदोंग प्रांत में केमिकल प्लांट में जोरदार धमाका, पांच लोगों की मौत; राहत और बचाव कार्य जारी

Tue, 27 May 2025 07:58 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।

सार

China: चीन के शानदोंग प्रांत के एक केमिकल प्लांट में मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ।  आग का विशाल गोला उठा और धुएं का गुबार सैकड़ों फीट ऊपर हवा में फैल गया। धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लापता बताए जा रहे हैं। विस्फोट स्थल पर बचाव कार्य जारी है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के पूर्वी शानदोंग प्रांत में स्थित एक रासायनिक संयंत्र (केमिकल प्लांट) की वर्कशॉप में मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ।  आग का विशाल गोला उठा और धुएं का गुबार सैकड़ों फीट ऊपर हवा में फैल गया। धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लापता बताए जा रहे हैं। विस्फोट स्थल पर बचाव कार्य जारी है। आधिकारिक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। यह प्लांट में कीटनाशकों और चिकित्सा-उपयोग रसायनों का उत्पादन किया जा रहा था। 

विज्ञापन


प्लांट का स्वामित्व शेडोंग यूदाओ केमिकल के पास है, जो कीटनाशक क्लोरपाइरीफोस का विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गाओमी शहर में 2019 में स्थापित यह प्लांट प्रति वर्ष लगभग 11,000 टन कीटनाशक का उत्पादन करता है और इसमें 300 से अधिक लोग कार्यरत हैं।

राज्य-नियंत्रित शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि धमाके के बाद आपातकालीन टीमें तुरंत शानदोंग प्रांत के गाओमी शहर में स्थित फैक्टरी पहुंचीं। चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने भी हादसे की जानकारी मिलते ही एक विशेष टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया, जिसमें दमकल कर्मी, चिकित्सा विशेषज्ञ और कार्यस्थल सुरक्षा विशेषज्ञ शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: 'डरने की जरूरत नहीं, जीत सरकार की होगी...', राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर दी हार्वर्ड की फंडिंग रोकने की धमकी

चीन के सरकारी चैनल सीसीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अब तक कुल 232 स्थानीय दमकलकर्मियों को राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर भेजा गया है। हालात पर नजर रखी जा रही है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है। 
विज्ञापन


चीन के सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है, कैसे धुएं का गुबार आसमान की ओर तेजी से उठा और औद्योगिक पार्क की इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट की तीव्रता से वे लोग हिल गए। कुछ इमारताें की खिड़कियों के शीशे उड़ गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें