फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम धमाका

Fri, 31 May 2019 09:50 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
breaking news amar ujala - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पूर्वी हिस्से में शु्क्रवार को एक आत्मघाती धमाका हो गया। हाल के दिनों में हमले की यह इस तरह की दूसरी घटना घटित हुई है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। फिलहाल हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस अधिकारी जान आगा ने बताया कि काबुल के पूर्व में स्थित याकटोट के नजदीक हुए हमले के उद्देश्य के बारे में अभी कुछ कहना जल्दीबाजी होगी।

विज्ञापन





राजधानी के पूर्वी हिस्से में स्थित अफगानी सैन्य अकादमी और प्रशिक्षण केंद्र पर गुरुवार को एक आत्मघाती हमलावर के खुद को उड़ा लेने की घटना में भी छह लोगों की मौत हो गई थी। गृह मंत्री ने बताया कि एक सैनिक ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा और वह उसकी तरफ बढ़ने लगा। हमलावर ने अकादमी के नजदीक खुद को विस्फोट से उड़ा लिया।

अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन तालिबान और इस्लामिक स्टेट से जुड़ा एक संगठन पूर्व में राजधानी में हमले करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें