फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karachi Blast Today: कराची विश्वविद्यालय के गेट के सामने स्थित इमारत में धमाका, तीन की मौत, 15 लोग जख्मी

Wed, 21 Oct 2020 11:18 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
कराची पाकिस्तान में ब्लास्ट - फोटो : Twitter/@zain_imtiaaz
विज्ञापन

पाकिस्तान के कराची शहर में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। यह धमाका शहर के गुलशन-ए-इकबाल इलाके में कराची विश्वविद्यालय मस्कान गेट के सामने एक चार मंजिला इमारत में हुआ। ईधी फाउंडेशन के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।  

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों और मृतकों को शहर के पटेल अस्पताल में ले जाया गया है। अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा है कि पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि सिलिंडर में हुए विस्फोट के चलते यह घटना हुई है। हालांकि, बम निरोधक दस्ता विस्फोट के असल कारणों की जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच रहा है। 



कानून प्रवर्तन एजेंसियां और बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस द्वारा पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बताया गया है कि विस्फोट चार मंजिला इस इमारत की दूसरी मंजिल पर हुआ है। चश्मदीदों ने बताया है कि धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास स्थित घरों और कारों की खिड़कियां टूट गईं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इमरान के खिलाफ गिलगित-बाल्टिस्तान में विरोध-प्रदर्शन, राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग की

सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने इस घटना को लेकर कराची के आयुक्त को इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को घटना में घायल लोगों के लिए चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का आदेश दिया और रिपोर्ट की गई मौतों पर दुख व्यक्त किया। 

सिंध के पुलिस महानिरीक्षक मुश्ताक महार ने भी घटना की सूचना ली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पूर्व को विस्फोट के विवरण और पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में तुरंत एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


कल ही कराची के शीरीन जिन्ना कॉलोनी के पास एक बस टर्मिनल के प्रवेश द्वार पर हुए धमाके में पांच लोग घायल हो गए थे। पुलिस जांचकर्ताओं ने कहा था कि यह आईईडी था, जिसे टर्मिनल के गेट पर लगाया गया था। दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद आईईडी रखी गई थी। इस धमाके में पांच लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें