मध्य सीरिया में शनिवार को एक सैन्य हवाईअड्डे पर युद्धक सामग्री में हुए विस्फोट से गठबंधन सेना के सात अधिकारियों समेत 26 सैनिक मारे गए। एक सैन्य अधिकारी के हवाले से सीरियाई सरकार समर्थित एक अखबार अल-वतन ने लिखा कि होम्स प्रांत के शायरात हवाईअड्डे विस्फोट भयानक था।
विज्ञापन
इस विस्फोट का कारण गोला-बारूद ले जाते समय एक तकनीकी त्रुटि को माना जा रहा है, लेकिन फिलहाल इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है। ब्रिटेन स्थित संगठन सीरियन ऑब्जर्वेटीर फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि सैनिकों की मौत के आंकड़े 31 तक पहुंच सकते हैं।
मध्य सीरिया स्थित शायरात एयरबेस प्रशासन का सबसे महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाना है। अमेरिका ने 2017 में विपक्षी क्षेत्रों पर रासायनिक हथियारों के हमले के बाद एयर बेस को निशाना बनाया, जिसमें वाशिंगटन ने दमिश्क पर हमला किया था।