फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: मॉस्को के पास फैक्ट्री में विस्फोट, एक की मौत, 50 से अधिक घायल; यूक्रेन में रूसी हमले में दो की गई जान

Thu, 10 Aug 2023 02:51 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट बुधवार रात 10:40 बजे (स्थानीय समयानुसार) एक गोदाम में हुआ, जिसमें आतिशबाजी बनाने का सामान रखा हुआ था। विस्फोट इनता जोरदार था कि आसपास के घरों में खिड़कियां टूट गईं।
 
विज्ञापन
Russia plant explosion - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तर-पूर्व में सर्गिएव पोसाद क्षेत्र में एक संयंत्र में विस्फोट की खबर है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 50 से अधिक अन्य घायल हो गए। रूसी समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, विस्फोट में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर है और कई के शरीर काफी जल गए हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट रात 10:40 बजे (स्थानीय समयानुसार) एक गोदाम में हुआ, जिसमें आतिशबाजी बनाने का सामान रखा हुआ था। विस्फोट के बाद कम से कम 52 लोगों को चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़ी और आठ पीड़ित अस्पताल में भर्ती हैं।  तास की रिपोर्ट के अनुसार, ज़ागोर्स्क ऑप्टिकल और मैकेनिकल प्लांट के परिसर का एक हिस्सा विस्फोट से प्रभावित हुआ। विस्फोट इनता जोरदार था कि आसपास के घरों में खिड़कियां टूट गईं।
 
रिपोर्ट के अनुसार, घटना स्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है। बचावकर्मी मलबा हटा रहे हैं। वहीं, जांच समिति ने औद्योगिक सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के लिए एक आपराधिक मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


रूस ने यूक्रेन में किया हमला, तीन की मौत 
वहीं, रूसी सेना ने बुधवार को यूक्रेन के जापोरिजिया (Zaporizhzhia) शहर पर हवाई हमला किया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री इहोर क्लिमेंको ने बताया कि शुरुआत में तीन लोगों के मरने की सूचना थी। लेकिन पुलिस पैरामेडिक्स ने डॉक्टरों की सहायता से बाद में एक व्यक्ति को बचा लिया। उन्होंने कहा कि बचावकर्मियों ने बाहरी इमारत में लगी आग को तुरंत बुझा दिया। पुलिस ने आवासीय इमारतों में घर-घर जाकर जांच की। कोई भी मृत या घायल नहीं पाया गया। जो लोग घायल हुए हैं वे हमले के समय बाहर थे। उन्होंने कहा कि जापोरिजिया में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने लोगों से सुरक्षा नियमों की अनदेखी न करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें