फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tennessee: अमेरिका के टेनेसी में सैन्य आयुध सयंत्र में धमाका, कई लोगों के मारे जाने की खबर

Fri, 10 Oct 2025 11:12 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के टेनेसी में शुक्रवार को भीषण धमाके से हड़कंप मच गया। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक सैन्य विस्फोटक निर्माण फैक्टरी में हुए इस विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अब भी लापता हैं।
विज्ञापन
टेनेसी में सैन्य आयुध संयंत्र में विस्फोट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के टेनेसी में सेना के गोला-बारूद संयंत्र में शुक्रवार को हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई और कुछ लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर लगातार हो रहे धमाकों के कारण बचाव दलों को बचावकार्य में बाधा का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था, जिससे मीलों दूर स्थित घर तक हिल गए।

विज्ञापन


हिकमैन काउंटी शेरिफ कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, यह विस्फोट एक्यूरेट एनर्जेटिक सिस्टम्स में हुआ है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, जिस जगह पर विस्फोट हुए हैं, वह नैशविले से लगभग 97 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित बक्सनॉर्ट शहर के पास की पहाड़ियों में स्थिति हैं। आठ इमारतों वाले इस संयंत्र में विस्फोटक बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण किया जाता है। 
विज्ञापन

फोटो- पीटीआई

शेरिफ क्रिस डेविस ने कहा, इस समय हमारे कई लोग लापता हैं। हम उन परिवारों और स्थिति का ध्यान रखने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे कुछ लोगों की मौत भी हुई है। विस्फोट का कारण तुरंत पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल से प्राप्त वीडियो में मलबे के ढेर से आग की लपटें और घना धुआं उठता दिखाई दे रहा है। संयंत्र हुआ धमाका इतना तेज था कि मीलों दूर रहने वाले निवासियों ने विस्फोट की आवाजा सुनी। 

विज्ञापन

लगातार हो रहे विस्फोट के चलते बचाव कार्य में आई देरी
स्थानीय अधिकारी ने बताया कि लगातार विस्फोटों के कारण आपातकालीन दल के सदस्य शुरुआत में संयंत्र में घुस नहीं पाए। उनके पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि कोई हताहत हुआ है या नहीं। घटनास्थल से कुछ किलोमीटर दूर रहने वाले स्थानीय निवासियों ने बताया, उन्होंने अपने घरों को हिलते हुए महसूस किया और कुछ लोगों के घरों के कैमरों में विस्फोट की तेज आवाजें कैद हुई हैं। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि मैं सो रही थी... अचानक मुझे लगा कि घर ढह गया है और मैं उसके अंदर हूं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें