फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

एक्सप्लेनर: कौन हैं सिडनी स्वीनी जिनके विज्ञापन पर हो रहा बवाल, पहले किन-किन विवादों में घिर चुकीं?

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: रिया दुबे Updated Tue, 15 Sep 2026 02:57 PM IST

सार

हॉलीवुड अभिनेत्री सिडनी स्वीनी एक बार फिर अपने नए विज्ञापन को लेकर विवादों में हैं। फिल्मों और विज्ञापनों के अलावा स्वीनी पहले भी कई मामलों को लेकर विवादों में रह चुकी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं सिडनी स्वीनी और उनके अब तक के विवादों की कहानी क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडनी स्वीनी फिर विवादों में - फोटो : Amar Ujala

हॉलीवुड अभिनेत्री सिडनी स्वीनी एक बार फिर चर्चा में हैं। मामला एक स्पोर्ट्स प्रेडिक्शन कंपनी के विज्ञापन से जुड़ा है। विज्ञापन में स्वीनी को खेलों के सामान के साथ बेहद कम कपड़ों में दिखाया गया। ये पहली बार नहीं है जब वे किसी विवाद में फंसी हैं। उनके विज्ञापन और सार्वजनिक छवि कई बार बहस का विषय बन चुकी है।

ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं सिडनी स्वीनी? ताजा विवाद क्या है? इसपर क्या-क्या प्रतिक्रिया आ रही है? सोशल मीडिया पर यूजर्स का क्या कहना है? स्वीनी ने क्या जवाब दिया है? स्पोर्ट प्रेडिक्शन कंपनी ने क्या सफाई दी है? स्वीनी से जुड़े पुराने विवाद कौन-कौन से रहे?

कौन हैं सिडनी स्वीनी?

सिडनी स्वीनी का जन्म 12 सितंबर 1997 को हुआ। वह अमेरिकी अभिनेत्री हैं और शुरुआती दौर में 'इन द वॉल्ट' और 'एवरीथिंग सक्स!' जैसी सीरीज में नजर आईं। इसके बाद 'शार्प ऑब्जेक्ट्स', 'द हैंडमेड्स टेल', 'यूफोरिया' और 'द व्हाइट लोटस' ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। 'यूफोरिया' में उन्होंने कैसी हॉवर्ड और 'द व्हाइट लोटस' में ओलिविया मॉसबाकर का किरदार निभाया। 2022 में दोनों सीरीज के लिए उन्हें अलग-अलग एमी नामांकन मिले। बड़े पर्दे पर उन्होंने 'वंस अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड', 'द वॉयअर्स', 'रियलिटी', 'इमैक्युलेट' और 'एनीवन बट यू' जैसी फिल्मों में काम किया। 

विज्ञापन

सिडनी स्वीनी फिर विवादों में - फोटो : Amar Ujala
हॉलीवुड अभिनेत्री सिडनी स्वीनी एक बार फिर चर्चा में हैं। मामला एक स्पोर्ट्स प्रेडिक्शन कंपनी के विज्ञापन से जुड़ा है। विज्ञापन में स्वीनी को खेलों के सामान के साथ बेहद कम कपड़ों में दिखाया गया। ये पहली बार नहीं है जब वे किसी विवाद में फंसी हैं। उनके विज्ञापन और सार्वजनिक छवि कई बार बहस का विषय बन चुकी है।

ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं सिडनी स्वीनी? ताजा विवाद क्या है? इसपर क्या-क्या प्रतिक्रिया आ रही है? सोशल मीडिया पर यूजर्स का क्या कहना है? स्वीनी ने क्या जवाब दिया है? स्पोर्ट प्रेडिक्शन कंपनी ने क्या सफाई दी है? स्वीनी से जुड़े पुराने विवाद कौन-कौन से रहे?

कौन हैं सिडनी स्वीनी?

सिडनी स्वीनी का जन्म 12 सितंबर 1997 को हुआ। वह अमेरिकी अभिनेत्री हैं और शुरुआती दौर में 'इन द वॉल्ट' और 'एवरीथिंग सक्स!' जैसी सीरीज में नजर आईं। इसके बाद 'शार्प ऑब्जेक्ट्स', 'द हैंडमेड्स टेल', 'यूफोरिया' और 'द व्हाइट लोटस' ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। 'यूफोरिया' में उन्होंने कैसी हॉवर्ड और 'द व्हाइट लोटस' में ओलिविया मॉसबाकर का किरदार निभाया। 2022 में दोनों सीरीज के लिए उन्हें अलग-अलग एमी नामांकन मिले। बड़े पर्दे पर उन्होंने 'वंस अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड', 'द वॉयअर्स', 'रियलिटी', 'इमैक्युलेट' और 'एनीवन बट यू' जैसी फिल्मों में काम किया। 

ताजा विवाद क्या है?

ताजा विवाद एक स्पोर्ट्स प्रेडिक्शन कंपनी के 42 सेकंड के विज्ञापन से जुड़ा है। इस वायरल विज्ञापन में स्वीनी को बिना कपड़ों के फुटबॉल, बास्केटबॉल और दूसरे खेलों के सामान से ढका हुआ दिखाया गया है। वह लोगों से खेलों पर भविष्यवाणी करने की बात करती हैं और विज्ञापन में नौ बार 'स्पोर्ट्स' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद एक दृश्य में वह पूल टेबल पर टॉपलेस दिखाई देती हैं और कहती हैं कि दर्शक उस पर कारोबार नहीं कर सकते, क्योंकि वह यहां सिर्फ अच्छी दिख रही हैं। विज्ञापन रिलीज होने के पहले पांच दिनों में 4.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। साथ ही उन्होंने दो दिन पहले इस कैंपने से जुड़ी 10 तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जिसे अब तक 22 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। स्वीनी के इंस्टाग्राम पर 2.57 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन के सामने आने के बाद महिला खिलाड़ियों ने सवाल उठाया कि महिलाओं के खेल को आखिर किस नजरिए से पेश किया जा रहा है। आलोचकों के मुताबिक, महिलाओं के खेल की पहचान उनकी ताकत, प्रशिक्षण, उपलब्धियों और संघर्ष से होनी चाहिए, लेकिन इस विज्ञापन में खेल को महिला शरीर और यौन आकर्षण के साथ जोड़ दिया गया। 

विवाद की वजह - फोटो : Amar Ujala

 विरोध करने वालों ने क्या कहा?

  • ब्रिटिश धावक एमी हंट, जिन्होंने हाल में चार यूरोपीय चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीते हैं, ने विज्ञापन की आलोचना की। उन्होंने सिडनी स्वीनी को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के खेल की असली तस्वीर मांसपेशियां, मेहनत, खून, पसीना और आंसू हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया की चार बार की ओलंपिक स्विमिंग चैंपियन एरियर्न टिटमस ने कहा कि इसे देखकर वह अपनी नाराजगी शब्दों में बयान नहीं कर सकतीं। यह हर उस महिला के लिए अपमानजनक है, जिसने अपने खेल को बेहतर बनाने में पूरी जिंदगी लगा दी।
  • अमेरिकी जिमनास्ट ग्रेसी क्रेमर ने अपना प्रशिक्षण और प्रतियोगिता का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और यह दिखाने की कोशिश की कि महिला खिलाड़ी की असली पहचान उसके शरीर के प्रदर्शन से नहीं, बल्कि उसके खेल और मेहनत से होती है।  
  • सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि महिला खेल तेजी से पेशेवर हो रहे हैं। लीगों का विस्तार हो रहा है, दर्शकों और स्टेडियम में पहुंच बढ़ रही है और कई महिला खिलाड़ियों के पास सोशल मीडिया के जरिए बड़ी संख्या में दर्शकों तक सीधे पहुंचने की ताकत है। जब महिला खिलाड़ियों के पास अपनी पहचान बनाने के लिए उपलब्धियां और मंच दोनों मौजूद हैं, तो विज्ञापन कंपनियां अब भी महिला शरीर और यौन आकर्षण का सहारा क्यों ले रही हैं।

क्या सवाल? - फोटो : Amar Ujala

सिडनी स्वीनी ने क्या जवाब दिया?

स्वीनी ने आलोचनाओं पर सीधे कोई बयान नहीं दिया। इसके बजाय उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसी तस्वीरें साझा कीं, जिनमें सेरेना विलियम्स, मेगन रैपिनो और सू बर्ड जैसी महिला खिलाड़ियों के अलावा पुरुष खिलाड़ी भी कम या बिना कपड़ों में मैगजीन फोटोशूट करते नजर आए। इस पोस्ट को उनके विज्ञापन की आलोचना करने वालों के लिए अप्रत्यक्ष जवाब के तौर पर देखा गया।

स्पोर्ट प्रेडिक्शन कंपनी का क्या कहना है?

कंपनी का कहना है कि स्वीनी लोगों का ध्यान खींचने और चर्चा का केंद्र बनने में सक्षम हैं और विज्ञापन इसी वजह से राष्ट्रीय बहस का हिस्सा बना। उन्होंने यह भी बताया कि स्वीनी सिर्फ विज्ञापन में दिखाई देने वाली अभिनेत्री नहीं हैं। वह कंपनी की रणनीतिक साझेदार और इक्विटी होल्डर भी हैं।  

मार्केटिंग विशेषज्ञों ने इसे कैसे देखा?

पब्लिक रिलेशन सलाहकार मार्क बोर्कोव्स्की ने द गार्डियन को बताया कि विज्ञापन को व्यावसायिक फायदे के लिए जानबूझकर बनाया गया अश्लीलता की ओर झुकता विज्ञापन बताया। हालांकि उनका मानना है कि विवाद से कंपनी को बड़ा फायदा हो सकता है।    

पुराने विवाद - फोटो : Amar Ujala

सिडनी से जुड़े पुराने विवाद कौन-कौन से रहे?

2025 का अमेरिकन ईगल 'जीन्स' विवाद: सिडनी स्वीनी का सबसे चर्चित विज्ञापन विवाद 2025 में अमेरिकन ईगल के अभियान से जुड़ा था। अभियान की लाइन थी 'सिडनी स्वीनी हैज ग्रेट जीन्स'। इसमें 'जीन्स' और आनुवंशिक गुणों वाले 'जीन्स' के बीच शब्दों का खेल किया गया।

एक वीडियो में स्वीनी आनुवंशिक गुणों की बात करती हैं और कहती हैं कि ये माता-पिता से बच्चों में जाते हैं और बालों का रंग, व्यक्तित्व और आंखों का रंग जैसी चीजों को प्रभावित करते हैं। इसके बाद वह अपनी नीली आंखों का जिक्र करती हैं। इसी हिस्से को लेकर आलोचना शुरू हुई। आलोचकों ने विज्ञापन को नश्लभेदी करार दिया।   

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीनी के विज्ञापन का समर्थन किया था। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि स्वीनी पंजीकृत रिपब्लिकन हैं, तो ट्रंप ने कहा कि अगर ऐसा है तो अब उन्हें उनका विज्ञापन पसंद है और वह इसे शानदार मानते हैं।

2025 का 'बाथवॉटर' साबुन विवाद
2025 में स्वीनी डॉ. स्क्वॉच नाम के पुरुषों के ग्रूमिंग ब्रांड के साथ एक अलग तरह के प्रचार अभियान में नजर आईं। इसमें टसिडनीज बाथवॉटर ब्लिसट नाम का साबुन लॉन्च किया गया। दावा था कि इसमें स्वीनी के असली नहाने के पानी की कुछ मात्रा शामिल है।

इसकी कहानी सोशल मीडिया से शुरू हुई थी। एक पुराने विज्ञापन के बाद लोगों ने मजाक में स्वीनी के नहाने का पानी मांगना शुरू किया था। ब्रांड और स्वीनी ने इसी इंटरनेट चर्चा को एक उत्पाद में बदल दिया। इस अभियान को कुछ लोगों ने मजेदार मार्केटिंग स्टंट माना, जबकि कुछ लोगों ने इसे महिला शरीर को यौनिक रूप से प्रस्तुत करना और सेलिब्रिटी संस्कृति से जोड़कर देखा।

2024 का 'सैटरडे नाइट लाइव' विवाद
मार्च 2024 में स्वीनी ने 'सैटरडे नाइट लाइव' की मेजबानी की। कार्यक्रम के एक स्केच में वह हूटर्स की वेट्रेस की भूमिका में दिखाई दीं। इसके बाद कुछ आलोचकों ने उनकी शारीरिक सुंदरता को 'वोक' संस्कृति के खिलाफ बहस से जोड़ दिया। हूटर्स अमेरिका की एक रेस्तरां श्रृंखला है, जो अपने खाने के साथ महिला वेट्रेस की खास पोशाक और आकर्षक प्रस्तुति के लिए भी जानी जाती है।

2022 का 'मेक सिक्स्टी ग्रेट अगेन' विवाद
अगस्त 2022 में स्वीनी अपनी मां के 60वें जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें पोस्ट करने के बाद राजनीतिक विवाद में आ गई थीं। पार्टी में कुछ लोग काउबॉय शैली के कपड़ों में थे, लेकिन तस्वीरों में एक व्यक्ति अमेरिकी झंडे और नीली पट्टी वाले कपड़े में दिखाई दिया, जिसे ब्लू लाइव्स मैटर आंदोलन से जोड़ा गया। कुछ अन्य लोगों ने 'मेक सिक्स्टी ग्रेट अगेन' लिखी लाल MAGA शैली की टोपी पहनी थी।

इसके बाद उदारवादी प्रशंसकों ने स्वीनी पर ऐसे लोगों के साथ नजदीकी होने का आरोप लगाया जो डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करते हैं। दूसरी तरफ दक्षिणपंथी लोगों ने इसे 'कैंसल कल्चर' की बहस बना दिया। स्वीनी ने लोगों से तस्वीरों के आधार पर अनुमान नहीं लगाने को कहा। अगले साल उन्होंने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि तस्वीरों में दिख रहे लोग उनके परिवार के सदस्य नहीं थे। उनके मुताबिक, विवादित चीजें उनकी मां के लॉस एंजिल्स वाले दोस्तों ने मजाक में पहनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next