फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Russia Ties: अमेरिका-रूस में कैदियों की अदला-बदली, राजद्रोह के आरोप में सजा काट रही महिला कैरेलिना रिहा

Thu, 10 Apr 2025 03:43 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

पूर्व बैले डांसर केसिया कैरेलिना को फरवरी 2024 में रूस ने यूक्रेन की सहायता करने वाली एक चैरिटी को लगभग 52 डॉलर का दान देने के आरोप में देशद्रोह का दोषी मानते हुए पकड़ा था। महिला के वकील और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि केसिया कैरेलिना अमेरिका वापसी के लिए विमान में सवार हैं।
विज्ञापन
जेल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और रूस के बीच कैदियों की अदला-बदली हुई है। दोनों देशों के बीच हुए समझौते के बाद रूस ने राजद्रोह के आरोप में सजा काट रही अमेरिकी-रूसी दोहरी नागरिकता वाली महिला केसिया कैरेलिना को रिहा किया। जबकि अमेरिका ने भी एक रूसी नागरिक को रिहा किया।

विज्ञापन


महिला के वकील और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि केसिया कैरेलिना अमेरिका वापसी के लिए विमान में सवार हैं। महिला को फरवरी 2024 में रूस के येकातेरिनबर्ग में गिरफ्तार किया गया था। उसे यूक्रेन की सहायता करने वाली एक चैरिटी को लगभग 52 डॉलर का दान देने के आरोप में देशद्रोह का दोषी ठहराया गया था। हालांकिक अमेरिकी अधिकारियों ने उसके खिलाफ मामले को हास्यास्पद बताया।

ये भी पढ़ें: शेख हसीना और उनकी बेटी की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में जारी किया एक और वारंट
विज्ञापन


बताया जाता है कि कैरेलिना एक पूर्व बैले डांसर हैं। उन्होंने एक अमेरिकी से शादी की और लॉस एंजिलिस जाने के बाद अमेरिकी नागरिकता प्राप्त की। वह पिछले साल अपने परिवार से मिलने के लिए रूस लौटीं तो उनको गिरफ्तार किया गया था। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने उन पर एक यूक्रेनी संगठन के लिए धन इकट्ठा करने का आरोप लगाया था। 

कैरेलिना के वकील मिखाइल मुशैलोव ने कहा कि वह अबू धाबी संयुक्त अरब अमीरात से अमेरिका के लिए उड़ान भर रही हैं। सीआईए निदेशक जॉन रैटक्लिफ ने कहा कि आज राष्ट्रपति ट्रंप रूस से एक और गलत तरीके से हिरासत में लिए गए अमेरिकी को घर ले आए। मुझे सीआईए अधिकारियों पर गर्व है जिन्होंने इस प्रयास का समर्थन करने के लिए प्रयास किया। हम इस आदान-प्रदान को सक्षम करने के लिए UAE सरकार की सराहना करते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर से पल्ला झाड़ा; कहा- वह साफ तौर पर कनाडाई नागरिक

वहीं अमेरिका ने बदले में एक जर्मन-रूसी नागरिक आर्थर पेट्रोव को रिहा कर दिया। उसे 2023 में साइप्रस में संवेदनशील माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स के निर्यात के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों कैदियों की अदला-बदली अबूधाबी में हुई। इससे पहले दिसंबर 2022 में अमेरिकी बास्केटबॉल स्टार ब्रिटनी ग्रिनर को कुख्यात रूसी हथियार डीलर विक्टर बाउट के बदले रिहा किया गया। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें