फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: क्या वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ खारिज होगा मामला? इस आधार पर मिल सकती है राहत

Thu, 03 Sep 2026 10:22 AM IST
नितिन गौतम पीटीआई, वॉशिंगटन

सार

वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी ने अंतरराष्ट्रीय कानून का हवाला देते हुए उनके खिलाफ दर्ज आरोपों को खारिज करने की मांग की है। निकोलस मादुरो पर कई अन्य लोगों के साथ मिलकर अमेरिका में ड्रग्स भेजने का आरोप है और इस मामले में मादुरो को दोषी पाए जाने पर उम्रकैद की सजा हो सकती है। 
विज्ञापन
निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी ने बुधवार को एक अमेरिकी न्यायाधीश से अपने खिलाफ लगाए गए ड्रग तस्करी के आरोपों को खारिज करने की मांग की। उन्होंने दलील दी कि किसी देश के राष्ट्रपति और प्रथम महिला के रूप में उन्हें कानूनी प्रतिरक्षा हासिल है। मैनहट्टन की संघीय अदालत में दाखिल दस्तावेजों में मादुरो के वकीलों ने कहा कि कानून के तहत न्यायाधीश को आरोपपत्र खारिज करना ही होगा, क्योंकि किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के खिलाफ इस तरह का मामला नहीं चलाया जा सकता।
विज्ञापन


किस कानून के आधार पर आरोप खारिज करने की मांग कर रहे हैं मादुरो?
वकीलों ने कहा, 'किसी भी अमेरिकी अदालत ने अब तक ऐसे विदेशी नेता के खिलाफ आपराधिक मुकदमे की सुनवाई नहीं की है, जिसे आरोप लगाए जाने के समय उसके अपने देश ने राष्ट्राध्यक्ष के रूप में मान्यता हालि हो।' उन्होंने कहा, 'यह महज संयोग नहीं है। यह एक ऐसे नियम को दर्शाता है जो सामान्य कानून से भी पुराना है। राष्ट्राध्यक्ष अपने देश की अदालतों को छोड़कर किसी भी अन्य देश की अदालत की आपराधिक कार्रवाई से मुक्त होते हैं।'

मादुरो और उनकी पत्नी के खिलाफ ड्रग तस्करी के आरोपों पर मुकदमे की सुनवाई अगले साल 1 जून से शुरू होने वाली है। न्यायाधीश एल्विन के. हेलरस्टीन ने आरोपपत्र खारिज करने की मांग वाली याचिकाओं पर मौखिक दलीलों के लिए 17 नवंबर की तारीख तय की है। 
विज्ञापन


जनवरी की शुरुआत में निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी बलों ने किया था गिरफ्तार
63 वर्षीय मादुरो और उनकी 69 वर्षीय पत्नी सिलिया फ्लोरेस को जनवरी की शुरुआत में आधी रात के दौरान कराकास स्थित उनके घर पर अमेरिकी बलों की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क लाया गया था। तब से दोनों ब्रुकलिन की एक जेल में बंद हैं। बुधवार को दाखिल अलग दस्तावेजों में फ्लोरेस के वकीलों ने भी कहा कि उन्हें संप्रभु प्रतिरक्षा के आधार पर अमेरिका में अभियोजन से छूट हासिल है।

उनके वकीलों ने कहा, 'यह वेनेजुएला को मिली हुई संप्रभुता है और इसे केवल वेनेजुएला ही त्याग सकता है।' मादुरो के वकीलों ने कहा कि अगर राष्ट्राध्यक्ष होने के नाते उन्हें संप्रभु प्रतिरक्षा का अधिकार न भी मिले, तब भी उनके खिलाफ मामला खारिज किया जाना चाहिए, क्योंकि उन्हें अपने आधिकारिक कृत्यों के आधार पर आचरण-आधारित संप्रभु प्रतिरक्षा भी हासिल है।

आरोप सिद्ध होने पर मादुरो को कितनी सजा हो सकती है?
मादुरो और फ्लोरेस के खिलाफ यह आपराधिक मामला पहली बार छह साल दर्ज किया गया था। अगर जूरी इस निष्कर्ष पर पहुंचती है कि दोनों अमेरिका में कोकीन भेजने की साजिश का हिस्सा थे, तो उन्हें उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। संघीय अभियोजकों को इन कानूनी दलीलों पर अपना जवाब इस महीने के अंत में दाखिल करना है। अमेरिकी अभियोजकों का आरोप है कि मादुरो ने वेनेजुएला के कानून-प्रवर्तन अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर ड्रग तस्करी के बड़े सरगनाओं की मदद की और अमेरिका में हजारों टन कोकीन भेजने की साजिश को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें