फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में तीन लोगों पर सऊदी अरब  के लिए जासूसी करने का आरोप

Fri, 08 Nov 2019 12:14 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को संघीय अदालत ने सऊदी अरब के शाही परिवार की आलोचना करने वाले दो ट्विटर यूजर्स पर जासूसी की जासूसी करने के मामले में ट्विटर के दो पूर्व कर्मचारियों और एक अन्य शख्स पर आरोप तय किए गए हैं। अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इन दोनों कर्मचारियों ने कंपनी में काम करने वाले ऐसे कर्मचारियों को निशाना बनाया जो कंपनी से खुश नहीं थे। कर्मचारियों से महत्वपूर्ण जानकारी पाने के बाद सऊदी अरब से सांझा की।

जासूसी करने वाले कर्मचारियों का नाम अहमद अबुउआमो और अली अलजबरा है। अन्य जानकारी के मुताबिक, ट्विटर के पूर्व कर्मचारियों को जासूसी मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अहमद अबउमो अमेरिका के निवासी है। इन पर आरोप है कि उन्होंने तीन उपयोगकर्ताओं की जासूसी की। इन पर इस मामले की जांच में बाधा पहुंचाने का भी आरोप है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिल सलमान का एक सहयोगी भी है। बताया जा रहा है कि पिछले साल ही सऊदी क्राउन ने ही इस्तांबुल में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का आदेश दिया था।  इसके बाद से अमेरिका और सऊदी के रिश्तों में तनाव में आ गया। ऐसे में इस प्रकार का जासूसी प्रकरण का सामने आने पर इसके तार इससे जोड़े जा रहे हैं। 

वकील डेविड एंडरसन ने कहा कि तीनों लोगों ने उन ट्विटर यूजर्स की निजी जानकारी निकालने का प्रयास किया, जो सऊदी सरकार और शाही परिवार के आलोचक थे। अमेरिका का कानून किसी भी कंपनी को बाहरी दखलंदाजी से सुरक्षा प्रदान करता है। हम अमेरिकी कंपनियों में किसी बाहरी दखल की अनुमति नहीं दे सकते। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें