फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल की राजनीति फिर गरमाई, बैठक के लिए ‘प्रचंड’ गुट ने सौंपा पत्र

Sun, 08 Nov 2020 03:13 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो , काठमांडो।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पड़ोसी देश नेपाल की अंदरूनी राजनीति शनिवार को एक बार फिर गरमा गई। पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ ‘प्रचंड’ के गुट ने राष्ट्रीय समेत तमाम विषयों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाने की मांग की।

विज्ञापन


सत्ताधारी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रचंड और उनके समर्थक नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास पहुंचकर केपी शर्मा ओली से मुलाकात की और एक पत्र सौंपा। हालांकि, नेकपा के दूसरे अध्यक्ष प्रधानमंत्री ओली ने गुटबाजी का आरोप लगाते हुए बैठक बुलाने से इनकार कर दिया।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रचंड, वरिष्ठ नेता झालनाथ खनल, माधव कुमार नेपाल, उपाध्यक्ष वामदेव गौतम, पार्टी प्रवक्ता नारायण प्रधानमंत्री आवास पहुंचे और ओली को पत्र सौंपा। प्रचंड गुट स्थायी कमेटी के निर्णय कार्यान्वयन, राष्ट्रीयता के विषय समेत अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श के लिए पार्टी की बैठक बुलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पत्र सौंपने के दौरान प्रचंड गुट के नेताओं और प्रधानमंत्री ओली के बीच तीखी बहस भी हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें