फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्टून विवाद: बांग्लादेश में फ्रांस के खिलाफ गुस्सा, हजारों लोग सड़कों पर

Sun, 08 Nov 2020 02:44 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ढाका।
विज्ञापन
इमैनुएल मैक्रों
विज्ञापन

बांग्लादेश की राजधानी में हजारों लोगों ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति के विरोध में इसे अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है।

विज्ञापन


मैक्रों ने उन धर्मनिरपेक्ष कानूनों का समर्थन किया है जिनके तहत धर्मगुरु पर कार्टून बनाने की इजाजत है। इस्लामिक स्कूलों के शिक्षक व छात्रों के नेटवर्क ‘हिफाजत-ए-इस्लाम समूह’ ने यह प्रदर्शन आयोजित किया।


हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी ढाका के पुराने इलाके की मुख्य बैतुल मोकर्रम मस्जिद के बाहर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने ‘फ्रांसीसी वस्तुओं का बहिष्कार करो’ जैसे नारे लगाए और फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला जलाया।
विज्ञापन


समूह के नेता नूर-हुसैन-काश्मी ने फ्रांस सरकार से दुनिया भर के दो अरब मुसलमानों से  माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा, देश में फ्रांस का दूतावास बंद किया जाना चाहिए। यह शर्म की बात है कि उन्होंने संसद में निंदा प्रस्ताव पारित नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें