फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए के पूर्व निदेशक को यकीन, पाक की खुफिया एजेंसी नहीं जानती थीं लादेन का ठिकाना

Wed, 24 Jul 2019 08:20 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ओसामा बिन लादेन (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व निदेशक जनरल डेविड पैट्रियास ने कहा है कि उन्हें यकीन है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को नहीं मालूम था कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है। पैट्रियास ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के उस दावे के जवाब में यह टिप्पणी की जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने साल 2011 में अलकायदा सरगना लादेन का पता लगाने और उसे मारने में अमेरिका की मदद की थी।

विज्ञापन


सोमवार को फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में इमरान के इस बयान को अहम माना गया, क्योंकि पाकिस्तान अब तक इस बात से इनकार करता रहा है कि उसके पास अलकायदा प्रमुख लादेन के ठिकाने के बारे में पहले से जानकारी थी। पाकिस्तान के ऐबटाबाद शहर में अमेरिकी नौसेना के सील कमांडो की टीम ने 2011 में एक अभियान में लादेन को मार गिराया था।

बहरहाल, मंगलवार को यहां भारतीय वाणिज्य दूतावास में हिंद-प्रशांत क्षेत्र के विषय पर आयोजित एक परिचर्चा सत्र में पैट्रियास ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका को यकीन है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को नहीं मालूम था कि लादेन उसके देश में छुपा हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हमें पूरा यकीन है कि आईएसआई, पाकिस्तानी खुफिया तंत्र, किसी को नहीं पता था कि लादेन पाकिस्तान में है। वे उसे शरण नहीं दे रहे थे या छुपा नहीं रहे थे। इस पर हमारी अच्छी समझ है। हम संभवत: उन लोगों से सहमत नहीं हैं जो कह रहे हैं कि पाकिस्तानी उसे ऐबटाबाद के उस खास परिसर में रहने दे रहे थे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें