भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिष्ठान (एसीई) गुजरांवाला ने एक स्रोत रिपोर्ट का हवाला देते हुए इलाही के खिलाफ मामला दायर किया है। उन पर विकास योजना के अनुबंध के लिए दो अरब रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही पर आतंकवाद के आरोपों के बाद भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगा है। पुलिस ने उन पर दो अरब रुपये रिश्वत लेने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिष्ठान (एसीई) गुजरांवाला ने एक स्रोत रिपोर्ट का हवाला देते हुए इलाही के खिलाफ मामला दायर किया है। उन पर एक विकास योजना के अनुबंध के लिए दो अरब रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। इलाही के अलावा ठेका कंपनी के मालिक हाजी तारिक, एसडीओ हाईवे गुजरात और पूर्व में गिरफ्तार सोहेल असगर चौधरी को भी मामले में नामजद किया गया है।
इससे पहले, पंजाब पुलिस ने परवेज इलाही के आवास पर देर रात छापा मारने के बाद आतंकवाद के आरोप में मामला दर्ज किया था। बताया गया कि इलाही पुलिस के छापा मारने से पहले ही फरार हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाहौर के गालिब मार्केट पुलिस स्टेशन में पूर्व मुख्यमंत्री सहित 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आतंकवाद विरोधी अधिनियम 1997 की धारा 7 के तहत पूर्व सीएम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसमें हत्या के प्रयास, दंगा और सरकारी अधिकारियों पर हमले से संबंधित 13 अन्य आरोप शामिल हैं।