अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, हम भारत के साथ विशेष रूप से आर्थिक संबंधों, सुरक्षा सहयोग को प्रगाढ़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति जो बाइडन को कुछ हफ्ते पूर्व जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ देर मुलाकात करने का अवसर मिला था, जिसमें कई और क्षेत्रों में सहयोग गहराने की उम्मीद जताई गई।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रधान उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने आतंकवाद पर अपने देश का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि ग्रह पर किसी भी देश को आतंकवाद की निंदा ही करना चाहिए। उनकी यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के साथ अमेरिका के संबंधों को लेकर आई है। क्योंकि भारत ने हमेशा जोर दिया है कि पाकिस्तान के साथ आतंकवाद और वार्ता एक साथ नहीं चल सकते।
विज्ञापन
पटेल ने कहा कि भारत, अमेरिका, पाकिस्तान और भारत-अमेरिकी रिश्तों के बीच एक त्रिकोण है। संवाददाता ने पीएम मोदी का इरादा दोहराते हुए आतंकवाद और वार्ता का बिंदु छेड़ा तो पटेल ने कहा, अमेरिका दो पड़ोसियों में बातचीत का स्वागत करता है। लेकिन अंततः द्विपक्षीय मामला है, इसलिए मेरे पास कुछ भी नहीं है।
भारत से कई क्षेत्रों में संबंध बढ़ा रहा अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, हम भारत के साथ विशेष रूप से आर्थिक संबंधों, सुरक्षा सहयोग को प्रगाढ़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति जो बाइडन को कुछ हफ्ते पूर्व जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ देर मुलाकात करने का अवसर मिला था, जिसमें कई और क्षेत्रों में सहयोग गहराने की उम्मीद जताई गई। पटेल ने एनएसए जेक सुलिवन के नई दिल्ली दौरे का भी जिक्र किया।