फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस, बंदी के बावजूद पार हुआ 3000 मरीजों का आंकड़ा

Mon, 06 Apr 2020 07:29 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी तेजी से पाकिस्तान में फैलती जा रही है। पाकिस्तान में इसके मामले तीन हजार से भी ज्यादा हो गए हैं। सोमवार को पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,277 तक पहुंच गई। पाकिस्तान का पंजाब प्रांत इस वायरस का सबसे ज्यादा शिकार हुआ है। यहां संक्रमित लोगों की संख्या 1500 के करीब होने जा रही है।

विज्ञापन


पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले तब देखने को मिल रहे हैं, जब पाकिस्तान की सरकार यह दावा कर रही है कि बंदी के कारण कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या में कमी आ रही है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि अब तक इस वायरस से 50 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस दौरान पाकिस्तान के लिए राहत की खबर यह है कि कोरोना वायरस से पीड़ित 257 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण का पाकिस्तान के जिन क्षेत्रो में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं उनमें,

  • पंजाब में 1,493 मामले, 
  • सिंध में 881 मामले, 
  • खैबर पख्तुनख्वा में 405 मामले, 
  • गिलगित-बालटिस्तान में 210 मामले, 
  • बलूचिस्तान में 191 मामले, 
  • इस्लामाबाद में 82 मामले
  • पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कोरोना वायरस के 15 मामले हैं।

राष्ट्रीय कमान और अभियान केंद्र के प्रमुख असद उमर ने इस मामले पर कहा, "बंदी के कारण देश में कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है।" इस दौरान पाकिस्तान के योजना मंत्री ने आगे कहा कि सरकार उन क्षेत्रों की पहचान के लिए तंत्र बना रही है जो कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इससे कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए कदम उठाए जा सकेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को उच्चतम न्यायालय से कहा था कि इस महीने के अंतिम सप्ताह तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 50,000 तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें