फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन को लेकर मजबूत रणनीति बनाने को एशिया के लोकतांत्रिक देशों के साथ बेहतर करने होंगे रिश्ते : ईयू

Tue, 26 May 2020 06:22 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
europian union - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका की जगह एशिया के वैश्विक शक्ति के केंद्र के रूप में उभरने के संकेतों के बीच यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेशी मामलों के प्रमुख जोसेप बोरेल ने चीन को लेकर ‘अधिक मजबूत रणनीति’ बनाने पर जोर दिया है। भारत का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि हमें एशिया के लोकतांत्रिक देशों के साथ बेहतर रिश्ते विकसित करने होंगे।

विज्ञापन


बोरेल ने सोमवार को जर्मनी के राजदूतों के साथ बैठक के दौरान कहा कि विश्लेषकों ने ‘अमेरिकी नेतृत्व वाली प्रणाली के अंत और एशियाई सदी के आगमन’ के संकेतों को लेकर आगाह किया है। उन्होंने कहा, यह अब हमारी आंखों के सामने हो रहा है। कोविड-19 महामारी को वैश्विक शक्ति के केंद्र को पश्चिम से पूर्व की ओर ले जाने वाले महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा सकता है।

इससे ईयू के लिए पक्ष चुनने का दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 27 देशों के समूह को अपने हितों और मूल्यों का पालन करना होगा। चीन का उदय प्रभावशाली रहा है लेकिन यह भी ध्यान रखना होगा कि ब्रुसेल्स और बीजिंग के बीच संबंध हमेशा विश्वास और पारदर्शिता पर आधारित नहीं रहे। हमें चीन के लिए अधिक मजबूत रणनीति की जरूरत है। जिसके लिए हमें एशिया के लोकतांत्रिक देशों के साथ काम करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें