विश्व बलोच संगठन ने पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जेनेवा में यूनाइटेड नेशन ह्यूमन राइट्स काउंसिल के सामने बलोच संगठन बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है।
World Baloch Organisation protests against Pakistan at UN in Geneva
Read @ANI story | https://t.co/qM992EwmUs pic.twitter.com/zwZ3ePAXas
— ANI Digital (@ani_digital) September 18, 2017
प्रदर्शनकारियों ने बलूचिस्तान में सामान्य मानवाधिकारों की स्थिति पर निराशा जताई और स्थिति को सुधारने की मांग की। बलोच ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट शाहजान बलोच ने मीडिया को बताया कि हमारा लक्ष्य पाकिस्तान में मानव अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाना और बलूचिस्तान में मिलिट्री ऑपरेशन्स का विरोध करना है।
इसके अलावा चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरीडोर(CPEC) जोकि बलोच लोगों के विरोध में है, का हम विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए हम बलूचिस्तान के लोगों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।
शाहजान ने बताया कि पाकिस्तान में आधारभूत राइट्स की भी आजादी नहीं है। बलूच लोगों को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया लेकिन कोर्ट में पेश नहीं किया गया। शहजान ने बताया कि बलूचिस्तान में हालात बहुत खराब हैं।