फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिकों का दावा: भारतीयों ने ज्ञात समय से 500 साल पहले ही कर ली थी शून्य की खोज

Mon, 18 Sep 2017 06:01 AM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी सदी की एक प्राचीन भारतीय पांडुलिपि से शून्य के सबसे पहले उपयोग का पता चला है। यह इस तरफ इशारा करता है कि गणित के इतिहास की यह बड़ी उपलब्धि काफी पुरानी है।
विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि शून्य का आविष्कार जिस समय माना जाता है, उससे लगभग 500 साल पहले ही हो गया था। 

ये भी पढ़ें- ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों को मिलेगा विशेष धरोहर का दर्जा

1881 में बख्शाली की पांडुलिपि एक गांव में मिली थी। उस समय यह गांव भारत में था, जो अब पाकिस्तान में है। साल 1902 से यह ब्रिटेन के बोडलीयन लाइब्रेरी में रखी गई है। ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने कार्बन डेटिंग का इस्तेमाल कर इस पांडुलिपि के जरिए शून्य की खोज या उसके मूल का पता लगाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चीन में नहीं, मुरादाबाद में है सबसे छोटी ‘भगवत गीता’

इस पांडुलिपि में सैकड़ों शून्य हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि शून्य का जन्म जब बताया जाता है, उससे 500 साल पहले ही हो चुका था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें