ब्रिटेन की एक महिला के नाम में आईएसआईएस होने पर फेसबुक ने पाबंदी लगा दी है। साथ ही उससे अपना पहचान पत्र भेजने और फेसबुक अकाउंट का नाम बदलने के लिए कहा है।
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) पर पाबंदी लगाने के अपने कड़े नियम के तहत यह कदम उठाया है।
दरअसल, ब्रिटेन के ब्रिस्टल निवासी 27 वर्षीय आइसिस थॉमस के नाम के पहले शब्द की स्पेलिंग आईएसआईएस (आइसिस) है और आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया का भी संक्षिप्त नाम आईएसआईएस है।
आइसिस ने बताया कि 27 जून को जब उन्होंने अपना फेसबुक अकाउंट लॉग इन करने की कोशिश की, लेकिन उनका अकाउंट लॉग इन नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि सोशल नेटवर्किंग साइट ने उनसे अपना फेसबुक अकाउंट का नाम बदलने और पहचान पत्र भेजने को भी कहा है।