ब्रिटेन के प्रभावशाली कैबिनेट मंत्रियों में से एक जस्टिन ग्रीनिंग ने समलैंगिक होने की घोषणा की है। इस प्रकार कंजरवेटिव कैबिनेट में खुले तौर पर समलैंगिक होने की बात स्वीकार करने वाली वह पहली महिला बन गई हैं।
ग्रीनिंग, डेविड कैमरन सरकार में यूके की इंटरनेशनल डेवलपमेंट सेक्रेट्री हैं और उन्होंने जनमत संग्रह में ब्रिटेन के यूरोपीय संघ में बने रहने का समर्थन किया था।
शनिवार को अचानक उन्होंने ट्विटर पर यह घोषणा कर सबको चौंका दिया। इस सप्ताहांत यूके के कई शहरों में गे प्राइड परेड हुई है। 47 वर्षीय ग्रीनिंग ने ट्वीट किया, ‘आज यह कहने के लिए अच्छा दिन है कि मैं एक सुखद समलैंगिक रिश्ते में हूं।’
कैमरन, हैरी पॉटर सीरीज की पुस्तकें लिखने वाली लेखिका जेके रोलिंग समेत कई बड़ी हस्तियों ने ग्रीनिंग को बधाई दी है।
महत्वपूर्ण यह है कि हाउस ऑफ कामंस में ग्रीनिंग 33वीं गे, लेस्बियन या बाइसेक्सुअल एमपी हैं। इस तरह से ब्रिटिश संसद में खुले तौर पर गे प्रतिनिधियों की संख्या दूसरे देशों की संसद की तुलना में सबसे ज्यादा हो गई है।
Today's a good day to say I'm in a happy same sex relationship, I campaigned for Stronger In but sometimes you're better off out! #Pride2016
— Justine Greening (@JustineGreening) June 25, 2016
Published By Rohit Kumar Porwal