फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बदल जाएगा ब्रिटेन का नाम?

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन में इस बात पर बहस जारी है कि अगर स्कॉटलैंड ने उससे अलग हो जाने के फ़ैसले पर 'हाँ' की मुहर लगा दी तो उसके बाद इसे किस नाम से पुकारा जाना चाहिए।
विज्ञापन


फिलहाल ब्रिटेन के लिए हर जगह यूनाइटेड किंगडम या यूके लिखा जाता है।

हालांकि इस बात की बहुत कम संभावना है कि ब्रितानी सरकार इसका नाम बदलने की कोई कोशिश करेगी, लेकिन फिर भी हर जगह इस बात पर चर्चा हो रही है कि अगर स्कॉटलैंड ने आज़ादी की घोषणा कर दी तो ब्रिटेन का नया नाम क्या होना चाहिए।
Trending Videos

1706-07 के कानून के तहत मिला था नाम

1706-07 के क़ानून के तहत इंग्लैंड और स्कॉटलैंड को मिलाकर ग्रेट ब्रिटेन बनाया गया था। फिर 1801 के क़ानून के तहत ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड को मिलाकर यूनाइटेड किंगडम यानी यूके का नाम दिया गया था।

अब जब कि स्कॉटलैंड यूके से अलग हो सकता है तो इसके नाम पर चर्चा होना लाज़िमी है।

यूके का अगला नाम क्या हो, इसके लिए कुछ लोग 'रेस्ट ऑफ़ यूके' तो कुछ लोग 'फ़्यूचर यूके' का सुझाव दे रहे हैं। कुछ लोग तो यूके का नाम बदलकर इसे इंग्लिश एम्पायर कहलाने का सुझाव दे रहे हैं।
विज्ञापन

इतिहासकारों के भी अपने सुझाव

लेकिन ब्रिटेन के इतिहासकार प्रोफ़ेसर डैनियल ज़ेकी का मानना है कि ये नाम वेल्स और आयरलैंड को नापसंद हो सकता है।

एक और इतिहासकार ऐलन ट्रेन्च का कहना है कि सबसे बेहतर यही है कि यूके अपना पुराना नाम जारी रखे लेकिन इसका फ़ैसला करने का अधिकार ख़ुद यूके को ही है।

स्कॉटलैंड के अलग होने पर अख़बारों में अभी से उसके नाम की भी चर्चा हो रही है और कई अख़बार इसे अभी से आईस्कॉटलैंड (इंडेपेन्डेंट स्कॉटलैंड यानी आज़ाद स्कॉटलैंड) का नाम दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें