फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों इंग्लैंड, यूरोप के लोगों ने फेंकी कीमती चीजें?

Fri, 13 May 2016 05:53 PM IST
बीबीसी/अमांदा रुगेरी

सार

  •  2900 से 3000 हजार साल तक पुरानी हैं ये वस्तुएं
  •  इन चीजो की तलाश मेटल डिटेक्टर से की गई है
  • सोने की चीजे बस्तियों से दूर छुपाई जातीं
विज्ञापन
- फोटो : bbc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर वो बाद के लिए था तो उसे तोड़ने की क्या जरूरत थी? अगर तोड़ ही डाला था तो उसे छुपाने की क्या जरूरत थी? ब्रिटेन में कांस्य युग के सबसे ज्यादा सामान आइलहैम नाम की जगह पर मिले थे। यहां करीब 6500 चीजें मिलीं जो 3000 साल से भी ज्यादा पुरानी थीं।
विज्ञापन


इन पर रिसर्च करने वालों ने ये समझा कि किसी लुहार ने इन्हें छुपाया होगा ताकि बाद में निकालकर इस्तेमाल कर सके। लेकिन साथ में मिले टूटे हुए हथियारों ने जानकारों को उलझा दिया है। सवाल वही कि अगर बाद के लिए छुपाए गए थे, तो आखिर इन हथियारों को तोड़ा क्यों गया?



कुछ इतिहासकार ये मानते हैं कि शायद ये उस दौर की परंपरा का हिस्सा रहा हो। जिसमें हथियारों को जंग के बाद तोड़कर ऐसे नदी किनारे या तालाब में दफ़ना दिया जाता था। लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम के एलेनॉर घे कहती हैं कि जिस तरह हथियार घिसे ह
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी और अंडरवर्ल्ड का रिश्ता बहुत पुराना है

- फोटो : bbc
उनके मुताबिक नदी किनारे अक्सर खंजर और तलवारें मिलती हैं। वहीं तालाब में या दलदल में छोटे हथियार जैसे कुल्हाड़ी, चाकू वगैराह मिलते हैं। कुछ जानकार ये कहते हैं कि पानी और अंडरवर्ल्ड का रिश्ता बहुत पुराना है। तो कहीं ये हथियार बदमाशों ने तो नहीं छुपाए थे।

लोग कहते हैं कि पुराने दौर में लड़ाकू लोगों को जहाज़ में बैठाकर उसे जला दिया जाता था। ब्रिटिश म्यूजियम की एलेनॉर कहती हैं कि शायद किसी बदमाश के मारे जाने के बाद उसके हथियार को तोड़कर छुपा दिया जाता था। शायद मान्यता ये रही हो कि मरने वाले के साथ उसके हथियार भी दूसरी दुनिया में चले जाएं।



ग्रीनविच यूनिवर्सिटी के पीटर शोन कहते हैं कि कांस्य युग के आखिरी दौर में पानी तेजी से बढ़ रहा था। खास तौर से समुद्र का। तो शायद हथियारों के पानी के ठिकानों के करीब पाए जाने का इससे भी कोई ताल्लुक हो। पीटर कहते हैं कि पानी के स्रोत के किनारे हथियार जमा करके शायद लोग ऊपरवाले से अपील कर रहे हों कि वो पानी का क़हर कम करें और बढ़ते जल स्तर को रोकें।

वहीं जर्मनी के इतिहासकार टोबियास मोर्ज कहते हैं कि ये जंग के बाद का रिवाज़ रहा होगा जिसमें हथियारों को तोड़कर छुपा दिया जाता रहा हो। जैसे-जैसे उस दौर की और चीजे सामने आ रही हैं, उम्मीद की जा रही है कि कीमती सामान फेंकने और छुपाने की इस परंपरा के ऊपर से पर्दा उठेगा। वैसे इसकी कोई एक वजह रही हो, ऐसा नहीं लगता।

एडम डॉबने कहते हैं कि जैसे आज लोग कई वजहों से चर्च जाते हैं- कुछ को ईश्वर में विश्वास है, कुछ परंपरा निभाने जाते हैं, कुछ सिर्फ शादियों के लिए तो कुछ अंतिम संस्कार के लिए चर्च जाते हैं।
कांस्य युग में हथियार छुपाने की भी कई वजहें हो सकती हैं। पक्के तौर पर इनका पता लगना अभी बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें