फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 20 साल की लड़की ने 20 मिनट तक प्रधानमंत्री को कराया इंतजार

Thu, 17 Aug 2017 09:22 PM IST
बीबीसी, हिंदी
विज्ञापन
आयरलैंड के पीएम
विज्ञापन
ऐसा बहुत कम होता है और सुनने में ये अजीब भी लगता है। शिकागो में पढ़ रही आयरलैंड की एक छात्रा के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। डबलिन की एम्मा केली पढ़ाई के अलावा एक रेस्तरां में भी काम करती हैं। बीते रविवार की रात उनके रेस्तरां में आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर अपने कुछ दोस्तों के साथ आए। एम्मा अपने ही देश के प्रधानमंत्री को पहचान नहीं पाईं।
विज्ञापन


उन्होंने लियो वराडकर और उनके दोस्तों को 20 मिनट तक इंतजार करने के लिए कहा। आख़िर में लियो वराडकर और उनके दोस्तों के बैठने के लिए एम्मा ने एक छोटी टेबल की पेशकश की और साथ ही सवाल किया कि 'आप आयरलैंड से हो?'

तब एम्मा की एक दोस्त ने उन्हें लियो वराडकर की पहचान बताई और इसके बाद उन्होंने ट्वीटर पर इस मुलाकात के बारे में ट्वीट किया। एम्मा ने अपने ट्वीट में कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं भी क्या बेवकूफी कर रही थी?" बीस बरस की एम्मा अपनी इस गुस्ताख़ी के लिए शर्मिंदा भी हो गईं।
विज्ञापन

  Thanks Emma. The food & service was gr8. Enjoy the rest of your J1 — Leo Varadkar (@campaignforleo) August 14, 2017


जब उन्हें एहसास हुआ तो एम्मा ने लियो वराडकर और उनके दोस्तों को बैठने के लिए बड़ी टेबल दी और माफी भी मांगी। एम्मा के ट्वीट का लियो वराडकर ने जवाब भी दिया, 'शुक्रिया एम्मा. रेस्तरां का खाना और सर्विस बहुत अच्छा था।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें