फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेश्यालय जाने के लिए 'चुराता' था माँ के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ये घटना कार्ल्सरूहे शहर की है जहां एक लड़के पर अपनी मां के गहनों को 300 यूरो यानी लगभग बीस हजार रुपये में गिरवी रखने का आरोप है। बताया जाता है कि बाद में इस पैसे से वो और उसका दोस्त एक वेश्लालय में गए।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता राल्फ मिनेट का कहना है कि लड़के ने चोरी की बात कबूल ली है और उसकी मां अपने आरोपों पर कायम है। जिस वेश्यालय में ये दोनों लड़के गए, उसकी भी पुलिस छानबीन कर रही है। जर्मनी में वेश्यावृत्ति को कानूनी दर्जा हासिल है लेकिन वहां जाने वाले ग्राहकों की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।

'पूछताछ में मुस्कराहट'
मिनेट ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, “हम ये नहीं जानते हैं कि मां ने अपने बेटे पर ये आरोप किस मकसद से लगाए हैं। हो सकता है कि वो उसे सबक सिखाना चाहती हो या फिर ये भी हो सकता है कि उसे लगता कि अपने बच्चे पर उसका नियंत्रण नहीं रहा है।” पुलिस का कहना है कि ये दोनों लड़के पूछताछ के दौरान भी ‘मुस्करा’ रहे थे।
विज्ञापन


जो गहने चुराए गए उनकी कीमत तीन से चार हजार यूरो यानी दो से ढाई लाख रुपये बताई जाती है। जर्मन अखबार डी वेल्ट का कहना है कि गहने गिरवी रखने वाली दुकान ने उन्हें लौटा दिया है। लेकिन मां चाहती है कि गहने गिरवी रखने की एवज में मिली रकम उसका बेटा ही चुकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें