ब्रिटेन में टेरीजा मे सरकार के खिलाफ मतदान करने वाले उनकी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों में से 8 पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। इन मंत्रियों में से एक स्टीफन हेमंड हैं, जिन्हें मतदान के बाद कंजर्वेटिव पार्टी के उपाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया।
हेमंड ने बाद में ट्वीट किया कि आज मैंने देश और अपने निर्वाचन क्षेत्र को पार्टी से ऊपर रखा है और अपने सिद्धांतों के हिसाब से मतदान किया है। ब्रिटेन के पूर्व अटॉर्नी जनरल डोमिनिक ग्रीव ने भी कहा कि देश किसी भी पार्टी से पहले है और मैंने इसका ध्यान रखा है।
लेबर पार्टी ने हार को शर्मनाक बताया
ब्रेक्जिट को लेकर सरकार को पहली बार हार का सामना करना पड़ा है। विपक्षी लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन ने कहा कि यूरोपियन संघ सम्मेलन की पूर्व संध्या पर टेरीजा मे के लिए यह हार शर्मनाक है। इस सम्मेलन में ब्रेक्जिट पर चर्चा होनी है। उधर, ब्रिटेन सरकार ने भी कहा कि उसे मिले आश्वासनों के बावजूद ब्रेक्जिट विधेयक पर मिली हार निराशाजनक है।
हालांकि इसके पक्ष में मतदान करने वालों ने कहा कि 2019 में ब्रिटेन के ईयू से बाहर निकलने पर इस मामूली झटके का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।