फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने जारी किया आंकड़ा, यूके जाने वालों में 50 फीसदी भारतीय और चीनी

Thu, 14 Sep 2017 09:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूके में इस साल सबसे ज्यादा वीजा भारतीय और चीनी नागरिकों को जारी किया गया है। बीते वित्त वर्ष में लगभग 50 फीसदी वीजा भारत और चीन के लोगों को दिया गया है। बता दें कि यूके में हालिया वित्त वर्ष 30 जून 2017 को खत्म हुआ है। 
विज्ञापन



इस वित्त वर्ष में यूके सरकार ने कुल 26.3 लाख वीजा जारी किए हैं। जिसमें 20.38 लाख लगभग 77 फीदसी विजिटर वीजा है। बीते साल (जून 2016) के मुकाबले इस वित्त वर्ष विजिटर वीजा की संख्या में लगभग 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 

पढ़ें: वर्किंग वीजा को ग्रीन कार्ड में बदलना नहीं होगा आसान

20.38 लाख विजिटर वीजा में से, 26 फीसदी वीजा चीन और 20 फीसदी भारत के लिए जारी किया गया है। गौरतलब है कि प्रारंभिक वीजा की तीन कैटेगरी विजिटर, वर्क और स्टडी है। यूके के होम ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक, 4.14 लाख भारतीयों को विजिटर वीजा जारी किया गया है। 
विज्ञापन


इस साल भारतीयों को जारी विजा में पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

H-1B वीजा आवेदकों में सबसे ज्यादा भारतीय
गौरतलब है कि अमेरिका के इस वित्तीय वर्ष में भी सबसे ज्यादा भारतीयों ने एच-1बी वीजा के लिए अप्लाई किया है। बीते के वित्त वर्ष में 2.47 भारतीयों ने एच-1बी वीजा के लिए आवेदन किया है। अक्तूबर 2016 से लेकर जून 2017 तक एच-1बी वीजा के लिए अप्लाई करने वालों में 74 फीसदी भारतीय है। 
विज्ञापन

एच-1बी वीजा के लिए अब तक 3.36 लाख लोगों ने अप्लाई किया

बता दें कि अमेरिका में वित्तीय वर्ष 1 अक्तूबर से शुरू होता है। 2015-2016 वित्तीय वर्ष के बीच तीन लाख भारतीयों ने वीजा के लिए आवेदन किया था। भारतीयों के मुकाबले में चीन से बहुत ही कम आवेदन इस बार आए हैं। 2015-2016 वित्तीय वर्ष में 35,720 चीनी नागरिकों ने आवेदन किए थे। 

30 जून तक एच-1बी वीजा के लिए अब तक 3.36 लाख लोगों ने अप्लाई किया है। जिसमें से 1.97 लाख आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन विभाग ने यह डाटा जारी किया, विभाग ने बताया कि अभी बहुत से आवेदन विचाराधीन हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें