फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन की विकास दर घटी मगर महारानी की आय बढ़ी

Thu, 27 Jun 2013 07:41 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ की आमदनी में इस साल पांच फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसा क्राउन स्टेट का लाभ बढ़ने की वजह से हुआ है। क्राउन स्टेट से ही महारानी को धन दिया जाता है।
विज्ञापन


ब्रिटेन में आर्थिक विकास दर के गिरने से लोगों की आय कम होती जा रही है। मगर महारानी की आय पर इसका कोई असर पड़ता नहीं दीखता।

मुखिया
महारानी को ‘संप्रभु प्रधान’ के रुप में ब्रिटेन की ओर से हर साल अनुदान मिलता है। आय में पांच फीसदी इज़ाफ़े के बाद यह अनुदान अब 2014 में तीन करोड़ साठ लाख पाउण्ड से बढकर तीन करोड़ 70 लाख पाउण्ड हो जाएगा।

महारानी को जो अनुदान दिया जाता है वह 'क्राउन स्टेट' के मुनाफ़े पर आधारित होता है।

'क्राउन स्टेट' ने रविवार को घोषणा की कि उसका मुनाफ़ा पांच फीसदी बढ़कर अब लगभग 25 करोड़ पाउण्ड हो गया है।

वैसे क्राउन के मुनाफ़े का एक हिस्सा उस खज़ाने में भी जमा होता है जिसका देश की वित्तीय व्यवस्था में इस्तेमाल किया जाता है।

निजी संपत्ति नहीं
'क्राउन स्टेट' के अध्यक्ष स्टुअर्ट हैम्पस्टन के अनुसार मुनाफ़े में इस बार रिकार्ड तोड़ इज़ाफ़ा हुआ है। इससे देश की गिरती आर्थिक स्थिति को मज़बूती मिलेगी।
विज्ञापन


वैसे 'क्राउन स्टेट' महारानी की निजी संपत्ति नहीं है। इसमें केवल उन्हीं इलाक़ों से होने वाली आय शामिल है जिस पर क्राउन का मालिकाना हक़ है।

'क्राउन स्टेट' के बारे में कहा जाता है कि यह 'क्राउन ज्वेल्स' के धन का प्रतीक है। यह ज्वेल्स ब्रिटेन के एक 'संप्रभु प्रधान' के रुप में महारानी के पास होते है। मगर यह धन महारानी के निजी उपयोग के लिए नहीं होता।

'क्राउन स्टेट' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलीसन निम्मो के अनुसार, ''गुरुवार को जो इज़ाफ़ा देखने में आया है वह हमारी टीम की क़ाबलियत और सक्रिय प्रबंधन के कारण ही संभव हो सका है।''

बाजार
अलीसन निम्मो मानते हैं, ''बाज़ार की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद हम अपने कारोबार में अच्छा कर रहे हैं। क्योंकि हमारा नज़रिया साफ़ है, निवेश की रणनीति स्पष्ट है, हमारे बड़े पार्टनर हैं और बैलेंस शीट ठोस है।''

'क्राउन स्टेट' के शहरी सूची में लंदन की पश्चिमी सीमा से सटे इलाक़ों का बड़ा हिस्सा शामिल है।

लंदन के बाहर यह विभिन्न शहरों में लीवरपूल, स्वानसी, स्लॉ और नॉटिंघम सहित 15 रिटेल पार्कों का मालिक है। विंडसर पार्क की संपत्ति के अलावा ब्रिटेन के ज्यादातर तटीय इलाक़ों पर भी क्राउन स्टेट का स्वामित्व है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें