फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंब्रिज एनालिटिका डाटा चोरी मामला : ब्रिटेन में फेसबुक पर लगा पांच लाख पाउंड का जुर्माना

Thu, 25 Oct 2018 06:27 PM IST
भाषा, लंदन
विज्ञापन
मार्क जुकरबर्ग
विज्ञापन

ब्रिटेन के सूचना आयुक्त कार्यालय (आईसीओ) ने गुरुवार को फेसबुक पर आंकड़ों की सुरक्षा संबंधी कानून के गंभीर उल्लंघन को लेकर पांच लाख पाउंड का जुर्माना लगाया। इस कानून के तहत आईसीओ अधिकतम पांच लाख पाउंड तक का जुर्माना लगा सकता है।

विज्ञापन


आईसीओ ने यह जुर्माना कैंब्रिज एनालिटिका मामले में अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी की भूमिका को लेकर लगाया है। यह मुद्दा पिछले कुछ महीनों से चर्चा में रहा है। आईसीओ ने कहा कि उसकी जांच में पता लगा कि फेसबुक ने 2007 से 2014 के बीच यूजर की निजी जानकारी का उपयोग उनकी सहमति के बिना ही एप्लिकेशन डेवलपरों को करने की अनुमति दे दी। 

सूचना आयुक्त एलिजाबेथ डेन्हम ने कहा कि फेसबुक अपने उपयोगकर्ताओं के आंकड़ों की गोपनीयता की रक्षा करने में नाकाम रहा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी कंपनी को बेहतर कदम उठाना चाहिए था। यह जुर्माना ब्रिटेन के आंकड़ा सुरक्षा कानून, 1998 के तहत लगाया गया है। मई में उस कानून के स्थान पर नया कानून लागू हो गया है। इसके अलावा यूरोपीय संघ का आंकड़ा संरक्षण नियम भी लागू है। नए कानून के तहत आईसीओ को व्यापक अधिकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें