ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे के खिलाफ उनकी ही पार्टी के 40 सांसद अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस तरह से संसदीय चुनाव के बाद से ही पार्टी पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही मे के सामने एक बार फिर से मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं। दरअसल इन सांसदों ने मे के नेतृत्व पर सवालिया निशान लगाते हुए प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने पर सहमति जताई है।
एक रिपोर्ट के अनुसार यदि आठ और कंजर्वेटिव सांसद इस अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमत हो जाते हैं तो पार्टी में नेतृत्व संकट उत्पन्न हो सकता है। दरअसल पार्टी में ऐसे किसी नेतृत्व बदलाव के लिए कम से कम 48 सांसदों की सहमति चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो मे को अपना पद छोड़ना पड़ जाएगा। ब्रिटेन में 8 जून को हुए संसदीय चुनाव के बाद से ही मे पार्टी पर अपना नियंत्रण बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
पढ़ें- पीएम थेरेसा मे ने कहा- 29 मार्च 2019 को EU से बाहर होगा ब्रिटेन