थाईलैंड के मशहूर ब्रह्मा मंदिर में धमाका के सिलसिले में पूछताछ के लिए दो भारतीयों को हिरासत में लिया गया है। इनको धमाके में संदिग्ध वांछित विदेशी से बात करते सीसीटीवी में देखा गया। पुलिस के हवाले से ‘द नेशन’ अखबार ने बताया कि इन भारतीयों को पूछताछ के लिए एक सैन्य कैंप ले जाया गया है।
हालांकि इनकी पहचान को सार्वजनिक नहीं किया गया है। इससे पहले मामले में गिरफ्तार एक शख्स ने मास्टरमाइंड संदिग्ध विदेशी के थाईलैंड से भाग निकलने की बात पुलिस को बताई थी।