फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड ब्लास्ट में दो भारतीयों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
थाईलैंड के मशहूर ब्रह्मा मंदिर में धमाका के सिलसिले में पूछताछ के लिए दो भारतीयों को हिरासत में लिया गया है। इनको धमाके में संदिग्ध वांछित विदेशी से बात करते सीसीटीवी में देखा गया। पुलिस के हवाले से ‘द नेशन’ अखबार ने बताया कि इन भारतीयों को पूछताछ के लिए एक सैन्य कैंप ले जाया गया है।
विज्ञापन


हालांकि इनकी पहचान को सार्वजनिक नहीं किया गया है। इससे पहले मामले में गिरफ्तार एक शख्स ने मास्टरमाइंड संदिग्ध विदेशी के थाईलैंड से भाग निकलने की बात पुलिस को बताई थी।
विज्ञापन

नाम का नहीं किया गया खुलासा

सूत्रों के मुताबिक हिरासत में लिए गए भारतीयों के बारे में अब तक कुछ भी सच्चाई का पता नहीं चल सका है। उनसे किए जा रहे सवाल के बारे में भी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बताया जा रहा है कि रविवार रात नौ बजे असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर जनरल प्रावुत थावोर्नसीरी के नेतृत्व में एक टीम ने मिनबुरी जिले में मैमुना गार्डेन होम अपार्टमेंट में तलाशी ली। इसके बाद दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया।

हालांकि इन भारतीयों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। अखबार का कहना है कि जहां से पुलिस को बम बनाने का सामान मिला था, वहीं बगल के एक कमरे में दोनों भारतीय रह रहे थे।

मामले में अब एक विदेशी के साथ ही उसे किराए पर कमरा देने वाली थाईलैंड की महिला भी वांछित है। पुलिस ने अब तक 10 संदिग्धों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें