फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्जियम: हमलों के शक़ में दो भाई हिरासत में

Sat, 30 Jul 2016 03:27 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
बेल्जियम में पुलिस ने कई जगहों पर छापे मारे - फोटो : bbc
विज्ञापन
बेल्जियम में पुलिस ने कई जगहों पर छापे मारे हैं और चरमपंथी हमले के योजना बना रहे दो भाइयों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने हिरासत में लिए गए भाइयों का नाम नूरुद्दीन और हमज़ा है। उन्हें लियेज़ शहर के मोंस इलाक़े में छानबीन के दौरान गिरफ़्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस की खोजबीन में कोई हथियार या विस्फ़ोटक नहीं मिले हैं। बेल्जिम में मार्च में एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर हुए हमलों में 32 लोग मारे गए थे। इन हमलों के बाद से ही बेल्जियम हाई अलर्ट पर है। हमलों में कई अन्य लोग घायल भी हुए थे। ख़ुद को इस्लामिक स्टेट कहनेवाले समूह ने हमलों की ज़िम्मेदारी ली थी।

 ताज़ा हिरासतों के बारे में जानकारी देते हुए अभियोजक कार्यालय ने बताया, "शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये लोग बेल्जियम में हमले की तैयारी कर रहे थे।" बयान में ये भी कहा गया है कि अभी उनके ब्रसेल्स हमलों से जुड़े होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। हिरासत में लिए गए दोनों भाइयों को जज के समक्ष पेश किया जाएगा जो तय करेंगे कि उन्हें हिरासत में रखा जाए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें