बिट्रेन के मैनचेस्टर में एरियाना ग्रांडे के कॉन्सर्ट में हुए बम धमाके बाद इंग्लैंड सदमे में है। इस हमले में देश ने 19 लोगों को खोया है जबकि अभी 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। पीड़ित परिवार शोक में डूबे हुए हैं, उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके परिवार को वो सदस्य जो युवा थे उन्हें यू हीं छोड़कर चले जाएंगे।
मैनचेस्टर के सिटी काउंसलर ने कहा कि अरीना एक आसान टारगेट था, पूरा हॉल उन युवाओं से भरा हुआ था जो म्यूजिक की धुन में मस्त थे। ऐसा पहली बार नहीं है कि यूरोप किसी आतंकी हमले से दहला हो।
इससे पहले भी यूरोप कई बार आतंकियों का निशाना बन चुका है। ऐसे में जानिए पिछले दस साल के उन सभी बड़े हमलों के बारे में जिसने यूरोप में मातम का माहौल पैदा कर दिया।