फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी में मिला द्वितीय विश्वयुद्ध का बम, निष्क्रिय करने के लिए हजारों को हटाया गया

Mon, 26 Dec 2016 08:47 AM IST
एजेंसी/ फ्रैंकफर्ट
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन
दक्षिण जर्मनी के अगसबर्ग शहर में विस्फोटक विशेषज्ञों ने राइन नदी से बरामद द्वितीय विश्वयुद्ध के 1.8 टन के बम को रविवार को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। इसके लिए अधिकारियों ने क्रिसमस की सुबह 54000 से ज्यादा लोगों को उनके घरों से हटा लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शहर के मध्ययुगीन कैथेड्रल और सिटी हॉल के एरिया को सील कर दिया था और रविवार सुबह 8 बजे से इस एरिया के सड़कों पर किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं थी। बम के स्थान के दो किलोमीटर के दायरे से सभी लोगों को हटाने का आदेश दे दिया गया था। इस आदेश के साथ ही 54000 से ज्यादा लोगों ने इस स्थान को खाली कर दिया।

सनद रहे कि 25-26 फरवरी 1944 को ब्रिटिश और अमेरिका के सैकड़ों हमलों में अगसबर्ग का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था। इससे पहले 2011 में कोबलेंज में एक और बड़े बम को निष्क्रिय किया गया था तब शहर के 45000 बाशिंदों को हटा दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें