ब्रिटेन का एक 77 वर्षीय व्यक्ति पेस मेकर लगे होने के बावजूद 4800 किमी ऑटोरिक्शा चला कर एक भारतीय चैरिटी संस्था के लिए चंदा जुटाएगा। यह चैरिटी संस्था भारत, एशिया व अन्य अफ्रीकी देशों में हार्ट की बीमारी से जूझ रहे बच्चों की सहायता के लिए काम करती है।
ब्रिटेन के रहने वाले स्टीव गिब्स नाम के एक व्यक्ति ने सोमवार से विस्टन शहर से अपनी यात्रा शुरू कर दी है। स्टीव 6 अगस्त को 4,828 किमी की दूरी तय कर अपनी यात्रा समाप्त करेंगे। इस दौरान वह हार्ट की बीमारी से जूझ रहे बच्चों के लिए चंदा जुटाने का काम करेंगे। इस यात्रा के दौरान स्टीव का उद्देश्य इतना चंदा इकट्ठा कर लेना है जिससे वह 12- 15 बच्चों की क्षमता वाला एक छोटा हार्ट कैंप स्थापित कर सकें।