फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश अखबार इंडिपेंडेंट का प्रकाशन होगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने पाठकों को लुभाने में नाकाम रहे ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अखबार द इंडिपेंडेंट का प्रकाशन अगले माह से बंद हो जाएगा। 26 मार्च को इसका आखिरी संस्करण पाठकों के सामने आएगा। इसके बाद पाठक इसे दोबारा कभी नहीं देख पाएंगे।
विज्ञापन


हालांकि इसकी वेबसाइट अभी जारी रहेगी। अखबार के स्वामित्व वाली कंपनी ईएसआई मीडिया ने इस बात का एलान करते हुए कहा है कि 20 मार्च को अखबार का रविवारीय अंक प्रकाशित होगा और शनिवार 26 मार्च का अंक आखिरी होगा।

इंडिपेंडेंट की शुरुआत 1986 में हुई थी। इसका कुल सर्कुलेशन 60 हजार था। इसे ब्रिटेन का अग्रणी अखबार माना जाता रहा है। यह अखबार ब्रिटेन पहला ऐसा राष्ट्रीय अखबार होगा, जोकि अब सिर्फ डिजिटल माध्यम से ही सूचनाओं को पहुंचाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

अब सिर्फ वेबसाइट ही देख सकेंगे पाठक

कंपनी के मुताबिक, ‘यह कदम भविष्य की मांग को देखकर उठाया गया है। डिजिटल माध्यम के जरिए हम ज्यादा लोगों और ज्यादा जगहों पर उपलब्ध रहेंगे।’

कंपनी की योजना अब ऑनलाइन माध्यम के आकार को विस्तृत करने की है। इसके तहत मध्य पूर्व और एशिया में भी ब्यूरो कार्यालय खोले जाएंगे। कंपनी अमेरिका में अपने दायरे को बढ़ाने के लिए निवेश पर भी विचार कर रही है।

कंपनी के दूसरे अखबार ‘आई’ को 24 मिलियन पाउंड में जॉनस्टन प्रेस को बेचा जा चुका है। इस बात की पुष्टि करते हुए जॉनस्टन प्रेस की ओर से कहा गया है कि ईएसआई मीडिया के कई कर्मचारियों को जॉनस्टन प्रेस में स्थानांतरित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें