फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसलिए आया शार्ली एब्डो निशाने पर

Thu, 08 Jan 2015 04:02 PM IST
बीबीसी ट्रेंडिंग/क्या है और क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन
संभावित हमले को लेकर कार्टून
विज्ञापन

फ्रांसीसी पत्रिका शार्ली एब्डो के पेरिस स्थित दफ्तर पर हुए हमले से कुछ देर पहले पत्रिका के ट्विटर अकाउंड से किया गया आखिरी कार्टून मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है। इस हमले में 12 लोग मारे गए हैं और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पत्रिका के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @Charlie_Hebdo_की तरफ से ट्वीट किए गए इस कार्टून में चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के नेता अबु बक्र अल-बगदादी को दिखाया गया है।
विज्ञापन


इस कार्टून के कैप्शन में लिखा है, "बेस्ट विशेज, टु यू टू अल-बगदादी।" (आप सभी को शुभकामानाएं, अल-बगदादी तुम्हें भी)। जिसके जवाब में कार्टून में बगदादी को कहते हुए दिखाया गया है, "एंड स्पेशली गुड हेल्थ" (और खासकर अच्छी सेहत के लिए)।

हमले पहले हुआ था ट्वीट

फ्रांसीसी समय के अनुसार यह ट्वीट बुधवार सुबह किया गया था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इसे हमले के कुछ देर पहले पोस्ट किया गया या हमले के दौरान ही। लेकिन यह स्पष्ट है कि मीडिया में हमले की खबरों के आने से पहले इसे पोस्ट किया जा चुका था।

इस बात को लेकर आशंका जताई जा रही है कि क्या इस ट्वीट से हमले को कोई संबंध है या नहीं।यह कार्टून पहले पत्रिका में प्रकाशित नहीं हुआ था लेकिन यह पत्रिका में प्रकाशित हो रहे कार्टूनों की कड़ी से जड़ा प्रतीत हो रहा है।

पत्रिका के इस हफ्ते के अंक में एक कार्टून प्रकाशित हुआ था जिसमें कहा गया था, "फ्रांस में हाल में कोई हमला नहीं हुआ है।" लेकिन कार्टून का एक पगड़ीधारी चरित्र, जिसके पीठ पर क्लाशनिकोव बंदूक है, कह रहा है, "इंतजार करो- शुभकामानाएं देने के लिए हमारे पास जनवरी तक का वक्त है।" फ्रांस में जनवरी के अंत तक नए साल की बधाई देने का रिवाज है।

हमले के दिन ही इस कार्टून का प्रकाशित होना क्या महज संयोग है?
विज्ञापन

विवादत लेखक पर कार्टून

फ्रांसीसी मीडिया में कुछ जगहों पर इस बात की आशंका जताई जा रही है पत्रिका का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। इस कार्टून पर पत्रिका के मशहूर कार्टूनिस्ट होनोरे के हस्ताक्षर हैं लेकिन यह स्पष्ट नहीं है क्या सचमुच उन्हीं का बनाया कार्टून है या इसे कब बनाया गया?

बीबीसी ट्रेंडिंग ने होनोरे से संपर्क करने की कोशिश की है। उनसे संपर्क होते ही हम इस बारे में ताजा जानकारी देंगे। इस हफ़्ते शार्ली एब्डे के कवर पर विवादित लेखक मीशेल वेलबेक के नए उपन्यास पर आधारित कार्टून प्रकाशित किया गया था।

इस उपन्यास ने वेलबेक ने कल्पना की है कि फ्रांस में साल 2022 तक इस्लामी पार्टी का शासन होगा, जिसमें महिलाओं को बुर्क़ा पहनने, एक से ज्यादा शादी करने और विश्विविद्यालयों में क़ुरआन पढ़ाने को बढ़ावा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें