फ्रांस में शुरू हुआ प्रदर्शनों का सिलसिला सड़कों पर संघर्ष में बदल गया। सप्ताहांत प्रदर्शन के दौरान पेरिस में जमकर तोड़फोड़ हुई। फ्रांस के प्रदूषण रोधी प्रयासों के वित्तपोषण के लिए ईंधन पर कर बढ़ाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद पिछले महीने से यहां जमकर हिंसक आंदोलन का सिलसिला शुरू हो गया।
हालांकि, यह मामला ईंधन कीमतों में वृद्धि से शुरू हुआ था लेकिन जल्द ही यह राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों के खिलाफ एक बड़े विरोध में बदल गया। राष्ट्रपति पर ऐसी नीतियां लागू करने का आरोप है जिनकी वजह से निचली आयवर्ग वाले परिवार प्रभावित हो रहे हैं।