फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन के पीएम को युवक ने मारा घूंसा, टूट गया चश्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेन के शहर पोंटेवेड्रा में एक युवक ने प्रधानमंत्री मारियानो राजोए के चेहरे पर जोरदार घूंसा मार दिया। घूंसा इतना जोरदार था कि मारियानो के चश्मे का शीशा तक टूट गया और उन्हें गंभीर चोटें भी आई।
विज्ञापन


यह घटना बुधवार को उस वक्त हुई जब मारियानो एक प्रचार अभियान के दौरान कुछ लोगों से मिल रहे थे। प्रधानमंत्री एक व्यक्ति के साथ बातें कर रहे थे कि इस दौरान उनके ठीक बगल में खड़े एक युवक ने उन्हें एक जोरदार घूंसा मार दिया। घटना के बाद युवक ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया।

स्पेन की मीडिया के अनुसार मारियानो स्पेन के पोंटेवेड्रा शहर में प्रचार अभियान के दौरान कुछ लोगों से मिल रहे थे इसी दौरान एक 17 वर्षीय युवक ने उनके बाएं गाल पर जोरदार घूंसा मार दिया। इस घूंसे से उनके चश्मे का शीशा टूट गया और उन्हें गंभीर चोटें भी लगी। घटना के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के दौरान हुआ हमला

मारियानों ने घटना के बाद ट्वीट कर बताया की वह बिल्कुल ठीक हैं लेकिन चोट के निशान उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहे थे। उनका बायां गाल पूरी तरह से लाल हो गया था।

आगामी रविवार को स्पेन में चुनाव होने वाले हैं और इसी के मद्देनजर मारियानो चुनाव प्रचार कर रहे थे। एक अन्य समाचार पत्र के मुताबिक घूंसा मारने वाला युवक उनके बगल में सेल्फी लेने के लिए खड़ा था।

देखें वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें