फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 वर्षीय युवती ISIS की सबसे कम उम्र की दोषी करार, रच रही थी हमले की साजिश

Tue, 05 Jun 2018 04:53 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन की अदालत ने 18 साल की एक लड़की को ब्रिटिश म्यूजियम पर आतंकी हमले की योजना बनाने के मामले में दोषी ठहराया है। इस फैसले के बाद सफा बाउलार नामक यह युवती इस्लामिक स्टेट की सबसे कम उम्र की दोषी ब्रिटिश आतंकी बन गई है। सफा की मां मिना डिच (44) को भी उसकी मदद करने के लिए दोषी ठहराया गया है।

विज्ञापन


सफा बाउलार पर आरोप था कि वह आईएस में शामिल होने के लिए सीरिया जाने की योजना बना रही थी। आईएस के आतंकी और अपने प्रेमी के मारे जाने के बाद वह लंदन में आतंकी हमला करने की तैयारी कर रही थी। 

खबर के मुताबिक, ओल्ड बैले स्थित एक ज्यूरी ने उसे आतंकवाद के दो आरोपों में दोषी ठहराया। रिपोर्ट में कहा गया कि उसे छह सप्ताह के अंदर सजा सुनाई जाएगी। 2015 में बाउलार पेरिस में हुए आतंकी हमलों के बाद आतंकियों के ऑनलाइन संपर्क में आकर कट्टरपंथ की शिकार हो गई थी। उस समय वह 16 साल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें