फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मन पुलिस ने चर्च में चाकूधारी को गोली मारी, जानें क्या थी वजह

Mon, 04 Jun 2018 03:45 PM IST
बीबीसी, हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में रविवार की दोपहर एक पुलिस अधिकारी ने चर्च में चाकू के साथ मौजूद एक व्यक्ति के पैर पर गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ये व्यक्ति 'भ्रमित' दिख रहा था और हंगामा कर रहा था। जिस व्यक्ति के पैर में गोली मारी गई है उनकी पहचान एक ऑस्ट्रियाई नागरिक के रूप में हुई है और उनकी उम्र 53 साल बताई जा रही है। 

विज्ञापन


इस घटना में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल इस घटना के पीछे किसी तरह की चरमपंथी गतिविधि होने से इंकार किया है। स्थानीय समयानुसार ये घटना शाम 4 बजे की है। उस वक्त चर्च में करीब 100 लोग मौजूद थे। 

चर्च के एक कर्मचारी ने आपातकालीन सूचना के जरिए पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने अपने बयान में लोगों से अलग-अलग कयास न लगाने की अपील की है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने जर्मन मीडिया को बताया कि वो व्यक्ति 'भ्रमित' दिख रहा था। 
विज्ञापन


कुछ वीडियो में पुलिसकर्मी कैथडरल चर्च के पास सब-मशीन गन तैनात करते हुए देख रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने चर्च को आसपास भी घेरेबंदी कर दी है। जिस चर्च के पास ये घटना हुई वह 19वीं सदी में बना था। ये ऐतिहासिक चर्च बर्लिन के केंद्र में है और शहर में पर्यटकों के बीच आकर्षण का बड़ा केंद्र माना जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें