फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट्टर आतंकवादी हैं सीरियाई राष्ट्रपति असद: ब्रिटेन

Mon, 17 Apr 2017 04:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
बशर-अल-असद
विज्ञापन
अमेरिका के बाद सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के  खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ब्रिटेन ने उन्हें कट्टर आतंकी कहा है। ब्रिटेन के विदेश सचिव बोरिस जॉनसन ने असद को एक कट्टर आतंकवादी बताते हुए कहा कि अब रूस को समझ लेना चाहिए कि असद पूरी तरह से जहर उगलने वाले नेता बन चुके हैं।
विज्ञापन


संडे टेलीग्राफ अखबार के एक लेख के अनुसार, जॉनसन ने कहा कि असद के सहयोगी रूस के पास अब भी समय है कि वह इस लड़ाई के सही पक्ष में खड़ा हो सके। असद ने रासायनिक हथियारों का प्रयोग केवल इसलिए नहीं किया कि वे भयानक और अविवेकपूर्ण हैं बल्कि उन्होंने इसका प्रयोग इसलिए किया क्योंकि ये दहशत पैदा करने वाले हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि असद एक कट्टर आतंकी हैं, जिनके बदला लेने की प्यास कभी नहीं बुझने वाली है और वह अपनी जनता पर दोबारा कभी शासन करने की उम्मीद ही नहीं कर सकते। वह वास्तव में और लाक्षणिक रूप से भी कितने जहरीले हैं, रूस को अब इस तथ्य को आंखें खोलकर देख लेना चाहिए। रूस के पास अब भी समय है कि वे सही पक्ष की ओर आ जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें